अमृतधारी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में केस

अमृतसर| थाना जंडियाला पुलिस ने अमृतधारी महिला से छेड़छाड़ करने और पहने हुए श्री साहिब पर गंदा पानी फेंककर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान निरवैल सिंह निवासी बालीया मंझपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 12 जून सुबह 6 बजे अपने घर की सफाई करने कूड़ा डस्टबीन में फेंकने के लिए बाहर खाली प्लाट में गई। आरोपी ने जबरन उसके साथ छेड़छाड़ की और एक बाल्टी गंदा पानी उसके ऊपर फेंका। वह अमृतधारी महिला है। उसने श्री साहिब भी पहना था। गंदा पानी श्री साहिब पर भी गिरा, इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतसर| थाना जंडियाला पुलिस ने अमृतधारी महिला से छेड़छाड़ करने और पहने हुए श्री साहिब पर गंदा पानी फेंककर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान निरवैल सिंह निवासी बालीया मंझपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 12 जून सुबह 6 बजे अपने घर की सफाई करने कूड़ा डस्टबीन में फेंकने के लिए बाहर खाली प्लाट में गई। आरोपी ने जबरन उसके साथ छेड़छाड़ की और एक बाल्टी गंदा पानी उसके ऊपर फेंका। वह अमृतधारी महिला है। उसने श्री साहिब भी पहना था। गंदा पानी श्री साहिब पर भी गिरा, इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   पंजाब | दैनिक भास्कर