हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल आत्महत्या कर ली। वहीं उसने अपने बेटे को भी जहर दिया है, जिसका उपचार चल रहा है। युवक के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान गांव बेरला निवासी करीब 34 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खेत में बने मकान
जानकारी के अनुसार गांव बेरला निवासी संदीप ने रविवार को खेत में बने अपने मकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। वहीं उसने करीब 5 वर्षीय अपने बेटे देव को भी जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां संदीप की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे देव का उपचार चल रहा है। बाद में संदीप के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को पुलिस कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। मामले में की जा रही जांच: एसएचओ बाढड़ा थाना एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। युवक की मौत हो चुकी है, जबकि लड़के का उपचार चल रहा है। उन्होंने रविवार शाम करीब साढे 6 बजे बताया कि फिलहाल मामले में किसी के बयान दर्ज नहीं हुए है। जिसके चलते मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी बयान लेने के लिए गया है। जिसके बाद बयानों के आधार पर पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल आत्महत्या कर ली। वहीं उसने अपने बेटे को भी जहर दिया है, जिसका उपचार चल रहा है। युवक के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान गांव बेरला निवासी करीब 34 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खेत में बने मकान
जानकारी के अनुसार गांव बेरला निवासी संदीप ने रविवार को खेत में बने अपने मकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। वहीं उसने करीब 5 वर्षीय अपने बेटे देव को भी जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां संदीप की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे देव का उपचार चल रहा है। बाद में संदीप के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को पुलिस कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। मामले में की जा रही जांच: एसएचओ बाढड़ा थाना एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। युवक की मौत हो चुकी है, जबकि लड़के का उपचार चल रहा है। उन्होंने रविवार शाम करीब साढे 6 बजे बताया कि फिलहाल मामले में किसी के बयान दर्ज नहीं हुए है। जिसके चलते मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी बयान लेने के लिए गया है। जिसके बाद बयानों के आधार पर पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
