पीएम मोदी से मिले शिमला सांसद:दिल्ली में PMO में की मुलाकात; सुरेश कश्यप की पत्नी व बेटा भी मौजूद रहे

पीएम मोदी से मिले शिमला सांसद:दिल्ली में PMO में की मुलाकात; सुरेश कश्यप की पत्नी व बेटा भी मौजूद रहे

हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है। सुरेश कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी रजनी कश्यप और बेटा विपुल कश्यप भी साथ मौजूद रहे। सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को शिरगुल देवता और माता रेणुका के स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) दिल्ली में मुलाकात की है। इस दौरान सांसद ने हिमाचल के राजनीतिक हालात को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल में भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर भी सुरेश कश्यप की राय पूछी है, क्योंकि हिमाचल में जल्द नए अध्यक्ष का ऐलान होना है। 2 बार विधायक, 2 बार सांसद बता दें कि सुरेश कश्यप शिमला सीट से दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वह मूल रूप से सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। इससे पहले वह पच्छाद विधानसभा से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। सुरेश कश्यप पहली बार वह 2012 में जीतकर विधानसभा पहुंचे, जबकि दूसरी बार 2017 में MLA बने। 2019 में भाजपा हाईकमान ने उन्हें शिमला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया और पहली बार सांसद चुने गए। साल 2024 में पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया और दूसरी बार सांसद बने। वह प्रदेश के कप्तान भी रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है। सुरेश कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी रजनी कश्यप और बेटा विपुल कश्यप भी साथ मौजूद रहे। सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को शिरगुल देवता और माता रेणुका के स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) दिल्ली में मुलाकात की है। इस दौरान सांसद ने हिमाचल के राजनीतिक हालात को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल में भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर भी सुरेश कश्यप की राय पूछी है, क्योंकि हिमाचल में जल्द नए अध्यक्ष का ऐलान होना है। 2 बार विधायक, 2 बार सांसद बता दें कि सुरेश कश्यप शिमला सीट से दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वह मूल रूप से सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। इससे पहले वह पच्छाद विधानसभा से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। सुरेश कश्यप पहली बार वह 2012 में जीतकर विधानसभा पहुंचे, जबकि दूसरी बार 2017 में MLA बने। 2019 में भाजपा हाईकमान ने उन्हें शिमला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया और पहली बार सांसद चुने गए। साल 2024 में पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया और दूसरी बार सांसद बने। वह प्रदेश के कप्तान भी रह चुके हैं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर