इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल:राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अभय सिंह चौटाला; अभी तक प्रधान महासचिव की देख रहे थे जिम्मेदारी

इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल:राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अभय सिंह चौटाला; अभी तक प्रधान महासचिव की देख रहे थे जिम्मेदारी

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल किया गया है। अभय सिंह चौटाला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले अभय सिंह पार्टी में प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। यह बड़ा फेरबदल दोपहर को हुई पार्टी की एक बड़ी संसदीय कार्य समिति की बैठक के दौरान लिया गया। पार्टी के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला को हरियाणा संगठन में एक्टिव किया गया है। वह पूरे प्रदेश में घूमकर इनेलो के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी अभय सिंह चौटाला ने इस जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा, जो जिम्मेदारी मिली है मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के संघर्ष के साथी हैं, उन्हें मैं एक मंच पर लाने का काम करूंगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी आरएस चौधरी को दी गई है। इसके अलावा पार्टी में तीन वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बना रहे संगठन अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि INLD को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए दूसरे राज्यों में भी संगठन खड़ा किया जा रहा है। हम इसी पर ही काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ MLA फ्लैट्स में इनेलो कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक में ये बदलाव किया गया है। इस बैठक में हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य देवीलाल, इनेलो नेता शेर सिंह बड़शामी, प्रकाश भारती, एमएस मलिक, आरएस चौधरी, सरदार नछतर सिंह मौजूद रहे। यह खबर अपडेट की जा रही है… हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल किया गया है। अभय सिंह चौटाला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले अभय सिंह पार्टी में प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। यह बड़ा फेरबदल दोपहर को हुई पार्टी की एक बड़ी संसदीय कार्य समिति की बैठक के दौरान लिया गया। पार्टी के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला को हरियाणा संगठन में एक्टिव किया गया है। वह पूरे प्रदेश में घूमकर इनेलो के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी अभय सिंह चौटाला ने इस जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा, जो जिम्मेदारी मिली है मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के संघर्ष के साथी हैं, उन्हें मैं एक मंच पर लाने का काम करूंगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी आरएस चौधरी को दी गई है। इसके अलावा पार्टी में तीन वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बना रहे संगठन अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि INLD को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए दूसरे राज्यों में भी संगठन खड़ा किया जा रहा है। हम इसी पर ही काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ MLA फ्लैट्स में इनेलो कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक में ये बदलाव किया गया है। इस बैठक में हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य देवीलाल, इनेलो नेता शेर सिंह बड़शामी, प्रकाश भारती, एमएस मलिक, आरएस चौधरी, सरदार नछतर सिंह मौजूद रहे। यह खबर अपडेट की जा रही है…   हरियाणा | दैनिक भास्कर