पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के पीछे पिस्टल लेकर दौड़े बदमाश:लूटने की कोशिश की, लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हुई तो बाइक पर बैठकर भागे

पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के पीछे पिस्टल लेकर दौड़े बदमाश:लूटने की कोशिश की, लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हुई तो बाइक पर बैठकर भागे

हरियाणा के भिवानी में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी को 2 नकाबपोश युवकों ने लूटने की कोशिश की। पतराम गेट पर कर्मचारी पोस्ट ऑफिस खोलने आया तो बदमाशों ने पिस्तौल तानकर उसे लूटने की कोशिश की। कर्मचारी बचने के लिए भागने लगा। बदमाश पिस्टल लेकर उसके पीछे आ गए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख बदमाश वहां से चले गए। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। पोस्ट ऑफिस के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार ने बताया कि उनके कर्मचारी के साथ लूट का प्रयास किया गया है। जिसकी जानकारी ली जा रही है। 48 सेकेंड की CCTV में क्या? घटना की 48 सेकेंड की CCTV फुटेज के मुताबिक, सुबह 8.48 पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर 2 युवक पोस्ट ऑफिस की तरफ बढ़े। एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने कपड़े से चेहरा ढका हुआ था। दोनों ने पोस्ट ऑफिस कर्मचारी से कुछ कहा। तभी कर्मचारी हाथ में हेलमेट उठाए हुए उल्टे कदमों से बदमाशों को देखता हुआ दौड़ा। हेलमेट पहने बदमाश ने अपनी पिस्टल निकालकर कर्मचारी पर तान दी। दूसरा बदमाश भी पीछे-पीछे आ रहा था। इतने में कर्मचारी भाग गया। लोगों की भीड़ जमा हुई तो कपड़े से चेहरा ढके युवक ने साथी को चलने को कहा। इस बीच एक बदमाश की चप्पल सड़क पर निकल गई। उसने चप्पल पहनी और दोनों बाइक की तरफ चल पड़े। इसके बाद बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। खबर अपडेट की जा रही है… हरियाणा के भिवानी में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी को 2 नकाबपोश युवकों ने लूटने की कोशिश की। पतराम गेट पर कर्मचारी पोस्ट ऑफिस खोलने आया तो बदमाशों ने पिस्तौल तानकर उसे लूटने की कोशिश की। कर्मचारी बचने के लिए भागने लगा। बदमाश पिस्टल लेकर उसके पीछे आ गए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख बदमाश वहां से चले गए। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। पोस्ट ऑफिस के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार ने बताया कि उनके कर्मचारी के साथ लूट का प्रयास किया गया है। जिसकी जानकारी ली जा रही है। 48 सेकेंड की CCTV में क्या? घटना की 48 सेकेंड की CCTV फुटेज के मुताबिक, सुबह 8.48 पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर 2 युवक पोस्ट ऑफिस की तरफ बढ़े। एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने कपड़े से चेहरा ढका हुआ था। दोनों ने पोस्ट ऑफिस कर्मचारी से कुछ कहा। तभी कर्मचारी हाथ में हेलमेट उठाए हुए उल्टे कदमों से बदमाशों को देखता हुआ दौड़ा। हेलमेट पहने बदमाश ने अपनी पिस्टल निकालकर कर्मचारी पर तान दी। दूसरा बदमाश भी पीछे-पीछे आ रहा था। इतने में कर्मचारी भाग गया। लोगों की भीड़ जमा हुई तो कपड़े से चेहरा ढके युवक ने साथी को चलने को कहा। इस बीच एक बदमाश की चप्पल सड़क पर निकल गई। उसने चप्पल पहनी और दोनों बाइक की तरफ चल पड़े। इसके बाद बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। खबर अपडेट की जा रही है…   हरियाणा | दैनिक भास्कर