प्रयागराज में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह चचेरे भाई के साथ स्टेशन जा रहा था। रास्ते में 4-5 युवकों ने उन्हें रोका। पहले मारपीट की, फिर दो लोगों ने युवक का हाथ पकड़ लिया। तीन लोग उसे लगातार चाकू मारने लगे। जब वह अधमरा हो गया, तो उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। युवक की वहीं पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात के दौरान बदमाशों ने युवक के चचेरे भाई को पकड़ रखा था। वह चीखता-चिल्लाता रहा। उसकी आंखों के सामने ही भाई की हत्या कर दी। चचेरे भाई ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन किया। घटना के बाद वहां परिजन पहुंचे। गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव को पुलिस स्टेशन की सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। घटना सराय ममरेज थाना क्षेत्र में बरिया रामपुर स्टेशन से 200 मीटर की दूरी की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… शुभम तिवारी (21) मृतक जौनपुर के थाना मुंगराबादशाहपुर स्थित नीभापुर गांव का रहने वाला था। ये गांव प्रयागराज और जौनपुर के बॉर्डर पर है। दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। सैलरी कम मिलने की वजह से वह नौकरी छोड़कर घर आ गया था। शुभम के पिता त्रिलोकी नाथ तिवारी (52) किसानी का काम करते हैं। मां पुष्पा तिवारी, बड़ा भाई पुष्पेंद्र तिवारी (24) टेंट का काम करते हैं। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। शुभम घर में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। चचेरा भाई बोला- मैं उसे देखकर बेसुध हो गया
भाई पुष्पेंद्र ने बताया- शुभम आज सुबह चचेरे भाई पवन के साथ बरिया रामपुर स्टेशन के पास जाने की बात कहकर निकला था। वो दोनों सुबह 11 बजे निकले। घटना के समय शुभम और पवन साथ थे। पवन ने बताया कि स्टेशन के पास 4-5 लड़के आए। उन्होंने बिना कुछ बोले हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीन लड़के शुभम को लगातार चाकू मारने लगे। जब वह अधमरा होकर जमीन पर गिर गया तो उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बदमाश इसके बाद भी उसे चाकू से गोदते रहे। मैं ये सब देखकर बेसुध हो गया था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पैसों को लेकर विवाद में वारदात
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया- आज दिन में 1 बजे 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि तिराहा पर एक युवक की बॉडी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शुभम तिवारी निवासी मूरा बादशाह पुर, जौनपुर के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। घटना की जांच में पाया गया है कि युवक का जौनपुर के थाना पैवरा निवासी एक व्यक्ति से पैसों को लेकर विवाद था। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच में 2 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। जिनकी जानकारी की जा रही है। परिजनों की शिकायत मिली है। जल्द ही मामले की कार्रवाई की जाएगी। —————————- ये खबर भी पढ़ें:- CJI बोले- योगी जी देश के सबसे पावरफुल सीएम: हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल सीएम हैं। प्रयागराज पहुंचे CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और अधिवक्ता चेम्बर्स का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह चचेरे भाई के साथ स्टेशन जा रहा था। रास्ते में 4-5 युवकों ने उन्हें रोका। पहले मारपीट की, फिर दो लोगों ने युवक का हाथ पकड़ लिया। तीन लोग उसे लगातार चाकू मारने लगे। जब वह अधमरा हो गया, तो उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। युवक की वहीं पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात के दौरान बदमाशों ने युवक के चचेरे भाई को पकड़ रखा था। वह चीखता-चिल्लाता रहा। उसकी आंखों के सामने ही भाई की हत्या कर दी। चचेरे भाई ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन किया। घटना के बाद वहां परिजन पहुंचे। गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव को पुलिस स्टेशन की सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। घटना सराय ममरेज थाना क्षेत्र में बरिया रामपुर स्टेशन से 200 मीटर की दूरी की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… शुभम तिवारी (21) मृतक जौनपुर के थाना मुंगराबादशाहपुर स्थित नीभापुर गांव का रहने वाला था। ये गांव प्रयागराज और जौनपुर के बॉर्डर पर है। दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। सैलरी कम मिलने की वजह से वह नौकरी छोड़कर घर आ गया था। शुभम के पिता त्रिलोकी नाथ तिवारी (52) किसानी का काम करते हैं। मां पुष्पा तिवारी, बड़ा भाई पुष्पेंद्र तिवारी (24) टेंट का काम करते हैं। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। शुभम घर में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। चचेरा भाई बोला- मैं उसे देखकर बेसुध हो गया
भाई पुष्पेंद्र ने बताया- शुभम आज सुबह चचेरे भाई पवन के साथ बरिया रामपुर स्टेशन के पास जाने की बात कहकर निकला था। वो दोनों सुबह 11 बजे निकले। घटना के समय शुभम और पवन साथ थे। पवन ने बताया कि स्टेशन के पास 4-5 लड़के आए। उन्होंने बिना कुछ बोले हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीन लड़के शुभम को लगातार चाकू मारने लगे। जब वह अधमरा होकर जमीन पर गिर गया तो उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बदमाश इसके बाद भी उसे चाकू से गोदते रहे। मैं ये सब देखकर बेसुध हो गया था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पैसों को लेकर विवाद में वारदात
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया- आज दिन में 1 बजे 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि तिराहा पर एक युवक की बॉडी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शुभम तिवारी निवासी मूरा बादशाह पुर, जौनपुर के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। घटना की जांच में पाया गया है कि युवक का जौनपुर के थाना पैवरा निवासी एक व्यक्ति से पैसों को लेकर विवाद था। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच में 2 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। जिनकी जानकारी की जा रही है। परिजनों की शिकायत मिली है। जल्द ही मामले की कार्रवाई की जाएगी। —————————- ये खबर भी पढ़ें:- CJI बोले- योगी जी देश के सबसे पावरफुल सीएम: हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल सीएम हैं। प्रयागराज पहुंचे CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और अधिवक्ता चेम्बर्स का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
प्रयागराज में युवक की हत्या, प्राइवेट-पार्ट काटा:चचेरे भाई के सामने 3 लोग चाकू मारते रहे; तड़प-तड़प कर दम तोड़ा
