शादी के 11 दिन बाद दुल्हन फरार:सोनभद्र में प्रेमी पर लगा 3 लाख जुर्माना; पति बोला-किसी के साथ जाए, फर्क नहीं पड़ता

शादी के 11 दिन बाद दुल्हन फरार:सोनभद्र में प्रेमी पर लगा 3 लाख जुर्माना; पति बोला-किसी के साथ जाए, फर्क नहीं पड़ता

सोनभद्र में शादी के 11 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। उसने रात में प्रेमी को फोन कर ससुराल बुलाया। घर वाले सो रहे थे। प्रेमी के साथ चुपचाप बाइक से निकल गई। सुबह ससुराल वालों को इस बात का पता चला तो पंचायत बुलाई गई। तय हुआ कि शादी के हर्जाने के रूप में प्रेमी 3 लाख का जुर्माना भरेगा। यह रकम ससुराल पक्ष को देनी होगी। लेकिन प्रेमी ने पैसे देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा। बात नहीं बनी तो ससुराल वालों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुल्हन ने कहा- पति के साथ नहीं रहना है। हमें परेशान न किया जाए। वहीं दूल्हे का कहना है कि वह किसी के साथ जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता। बस शादी में हुआ खर्च लौटा दें। घटना बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव की है। 4 दिन ससुराल में रहने के बाद चली गई मायके
म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव के सिंगार चंद ने अपनी बेटी पुष्पा कुमारी की शादी 17 मई को बभनी थाना क्षेत्र के गांव डूभा के देवन सिंह से की थी। शाम को बारात आई। धूमधाम से सारी रस्में अदा की गईं। अगले दिन 18 मई को दुल्हन की विदाई हुई। वह ससुराल चली गई। 4 दिन बाद वह 22 मई को मायके आई। इस दौरान उसका पति भी साथ आया। 28 मई को प्रेमी के साथ हो गई फरार
25 मई को ससुराल लौटकर आई। 28 मई को युवती ने रात में अपने पुराने प्रेमी शिवचरण को फोन कर ससुराल बुलाया। देर रात उसके साथ फरार हो गई। सुबह ससुराल वालों को बहू के भागने का पता चला तो मायका पक्ष से संपर्क किया। गांव में पंचायत बुला ली गई। पंचायत का निर्णय- लड़का पक्ष प्रेमी को शादी का सामान देगा
पंचायत में दुल्हन और दूल्हे पक्ष के अलावा आस-पास के तीन गांवों के लोग शामिल हुए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि लड़की का प्रेमी शादी में लगे खर्च की भरपाई करेगा। वह वर पक्ष को 3 लाख रुपए देगा। इसके अलावा विवाह में जो भी सामान लड़की पक्ष से वर पक्ष को मिला था, वह प्रेमी को सौंपा जाएगा। दोनों को पति-पत्नी के रूप में विदा कर दिया जाएगा। हालांकि, प्रेमी और उसके परिजनों ने इतनी बड़ी रकम तत्काल देने में असमर्थता जताई। उन्होंने समय मांगा, लेकिन पंचों ने तत्काल निर्णय मानने का दबाव डाला।
पंचायत में सहमति नहीं बनने पर वर पक्ष ने पुलिस के पास जाने का निर्णय लिया है। शनिवार को थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। लड़के के पिता सुद्धू सिंह ने कहा- लड़की ने साफ कहा कि पढ़ाई के दौरान उसका प्रेमी से परिचय हुआ था। वह उसी के साथ रहना चाहती है। जिससे उसकी शादी कराई गई है, उसके साथ वह नहीं रहना चाहती है। दुल्हन, दूल्हा और प्रेमी का बयान पढ़िए… दूल्हा : देवन सिंह ने बताया कि उसे शादी से पहले लड़की के किसी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। शादी के बाद मोबाइल पर बातचीत के दौरान शक हुआ। 28 मई को शाम के समय लड़की प्रेमी के साथ चली गई। अगर वह उसी के साथ रहना चाहती है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन हमारा खर्चा तो लौटा दिया जाए। दुल्हन : पुष्पा कुमारी ने कहा कि पढ़ाई के दौरान लड़के से मुलाकात हुई थी। फिर हम लोग दोस्त बन गए। बातचीत होने लगी। दोनों को प्यार हो गया। अब हम उसी के साथ रहना चाहते हैं, जिससे शादी हुई है, उसके साथ नहीं रहना चाहते हैं। हम लोगों पर कोई दबाव न डाला जाए। प्रेमी : प्रेमी ने बताया- वह पहले से ही लड़की को जानता था। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ। बाद में लड़की की शादी हो गई, लेकिन कुछ समय बाद उसने मुझे बुलाया और कहा वह अपने घर जाना चाहती है। हम दोनों साथ निकले। रात होने के कारण मैंने उसे अपने घर पर ही रख लिया। अगली सुबह जब मैं उसे उसके घर छोड़ने गया तो लड़की के परिजनों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत बैठी, जिसमें मुझे तीन लाख रुपये देने का फरमान सुनाया गया। लड़के ने कहा कि वह गरीब परिवार से है, तीन लाख रुपये कहां से देगा? हालांकि, उसने यह भी कहा कि वह लड़की से शादी करने को तैयार है। मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने लड़की के पिता सिंगार चंद ने बताया- शादी के दो दिन बाद चौथ लेने के लिए लड़की के घरवाले आए थे, वह लड़की को साथ ले गए थे। दो-तीन दिन रहने के बाद लड़की वापस ससुराल चली गई थी। 28 मई को रात करीब 9 बजे वह घर में खाना बनाकर मां को दिखाने के बहाने निकली और फिर गायब हो गई। देर रात मायके में फोन कर जानकारी दी गई और सुबह तक लड़की-प्रेमी दोनों को पकड़ कर गांव लाया गया। अब जब पंचायत में समाधान नहीं निकला, तो मामला थाने तक पहुंचा। ससुराल वालों ने साफ कर दिया है कि वे लड़की को अब नहीं रखेंगे, लेकिन शादी में जो सामाजिक और आर्थिक खर्च हुआ है, उसकी भरपाई होनी चाहिए। म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि इस मामले को दोनों पक्ष आपस में बैठकर निपटा लें तो ज्यादा अच्छा है। हमने उनको बोला है कि आपस में बात कर लें। —————————– यह खबर भी पढ़ें मोदी ने ऐशन्या से सुनी पहलगाम की आंखों देखी, कहा- बहादुर बच्ची, तुम्हारा बदला ले लिया पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से PM नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सिर्फ 8 मिनट की मुलाकात में मोदी कई बार भावुक हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर सोनभद्र में शादी के 11 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। उसने रात में प्रेमी को फोन कर ससुराल बुलाया। घर वाले सो रहे थे। प्रेमी के साथ चुपचाप बाइक से निकल गई। सुबह ससुराल वालों को इस बात का पता चला तो पंचायत बुलाई गई। तय हुआ कि शादी के हर्जाने के रूप में प्रेमी 3 लाख का जुर्माना भरेगा। यह रकम ससुराल पक्ष को देनी होगी। लेकिन प्रेमी ने पैसे देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा। बात नहीं बनी तो ससुराल वालों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुल्हन ने कहा- पति के साथ नहीं रहना है। हमें परेशान न किया जाए। वहीं दूल्हे का कहना है कि वह किसी के साथ जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता। बस शादी में हुआ खर्च लौटा दें। घटना बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव की है। 4 दिन ससुराल में रहने के बाद चली गई मायके
म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव के सिंगार चंद ने अपनी बेटी पुष्पा कुमारी की शादी 17 मई को बभनी थाना क्षेत्र के गांव डूभा के देवन सिंह से की थी। शाम को बारात आई। धूमधाम से सारी रस्में अदा की गईं। अगले दिन 18 मई को दुल्हन की विदाई हुई। वह ससुराल चली गई। 4 दिन बाद वह 22 मई को मायके आई। इस दौरान उसका पति भी साथ आया। 28 मई को प्रेमी के साथ हो गई फरार
25 मई को ससुराल लौटकर आई। 28 मई को युवती ने रात में अपने पुराने प्रेमी शिवचरण को फोन कर ससुराल बुलाया। देर रात उसके साथ फरार हो गई। सुबह ससुराल वालों को बहू के भागने का पता चला तो मायका पक्ष से संपर्क किया। गांव में पंचायत बुला ली गई। पंचायत का निर्णय- लड़का पक्ष प्रेमी को शादी का सामान देगा
पंचायत में दुल्हन और दूल्हे पक्ष के अलावा आस-पास के तीन गांवों के लोग शामिल हुए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि लड़की का प्रेमी शादी में लगे खर्च की भरपाई करेगा। वह वर पक्ष को 3 लाख रुपए देगा। इसके अलावा विवाह में जो भी सामान लड़की पक्ष से वर पक्ष को मिला था, वह प्रेमी को सौंपा जाएगा। दोनों को पति-पत्नी के रूप में विदा कर दिया जाएगा। हालांकि, प्रेमी और उसके परिजनों ने इतनी बड़ी रकम तत्काल देने में असमर्थता जताई। उन्होंने समय मांगा, लेकिन पंचों ने तत्काल निर्णय मानने का दबाव डाला।
पंचायत में सहमति नहीं बनने पर वर पक्ष ने पुलिस के पास जाने का निर्णय लिया है। शनिवार को थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। लड़के के पिता सुद्धू सिंह ने कहा- लड़की ने साफ कहा कि पढ़ाई के दौरान उसका प्रेमी से परिचय हुआ था। वह उसी के साथ रहना चाहती है। जिससे उसकी शादी कराई गई है, उसके साथ वह नहीं रहना चाहती है। दुल्हन, दूल्हा और प्रेमी का बयान पढ़िए… दूल्हा : देवन सिंह ने बताया कि उसे शादी से पहले लड़की के किसी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। शादी के बाद मोबाइल पर बातचीत के दौरान शक हुआ। 28 मई को शाम के समय लड़की प्रेमी के साथ चली गई। अगर वह उसी के साथ रहना चाहती है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन हमारा खर्चा तो लौटा दिया जाए। दुल्हन : पुष्पा कुमारी ने कहा कि पढ़ाई के दौरान लड़के से मुलाकात हुई थी। फिर हम लोग दोस्त बन गए। बातचीत होने लगी। दोनों को प्यार हो गया। अब हम उसी के साथ रहना चाहते हैं, जिससे शादी हुई है, उसके साथ नहीं रहना चाहते हैं। हम लोगों पर कोई दबाव न डाला जाए। प्रेमी : प्रेमी ने बताया- वह पहले से ही लड़की को जानता था। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ। बाद में लड़की की शादी हो गई, लेकिन कुछ समय बाद उसने मुझे बुलाया और कहा वह अपने घर जाना चाहती है। हम दोनों साथ निकले। रात होने के कारण मैंने उसे अपने घर पर ही रख लिया। अगली सुबह जब मैं उसे उसके घर छोड़ने गया तो लड़की के परिजनों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत बैठी, जिसमें मुझे तीन लाख रुपये देने का फरमान सुनाया गया। लड़के ने कहा कि वह गरीब परिवार से है, तीन लाख रुपये कहां से देगा? हालांकि, उसने यह भी कहा कि वह लड़की से शादी करने को तैयार है। मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने लड़की के पिता सिंगार चंद ने बताया- शादी के दो दिन बाद चौथ लेने के लिए लड़की के घरवाले आए थे, वह लड़की को साथ ले गए थे। दो-तीन दिन रहने के बाद लड़की वापस ससुराल चली गई थी। 28 मई को रात करीब 9 बजे वह घर में खाना बनाकर मां को दिखाने के बहाने निकली और फिर गायब हो गई। देर रात मायके में फोन कर जानकारी दी गई और सुबह तक लड़की-प्रेमी दोनों को पकड़ कर गांव लाया गया। अब जब पंचायत में समाधान नहीं निकला, तो मामला थाने तक पहुंचा। ससुराल वालों ने साफ कर दिया है कि वे लड़की को अब नहीं रखेंगे, लेकिन शादी में जो सामाजिक और आर्थिक खर्च हुआ है, उसकी भरपाई होनी चाहिए। म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि इस मामले को दोनों पक्ष आपस में बैठकर निपटा लें तो ज्यादा अच्छा है। हमने उनको बोला है कि आपस में बात कर लें। —————————– यह खबर भी पढ़ें मोदी ने ऐशन्या से सुनी पहलगाम की आंखों देखी, कहा- बहादुर बच्ची, तुम्हारा बदला ले लिया पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से PM नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सिर्फ 8 मिनट की मुलाकात में मोदी कई बार भावुक हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर