प्रवीन कुमार ने पीआरटीसी बठिंडा डिपो के नये जनरल मैनेजर का चार्ज संभाल लिया है। प्रवीन कुमार इससे पहले कपूरथला, चंडीगढ़, बरनाला तथा बुढलाडा में बतौर जीएम सेवाएं निभा चुके हैं। अपना चार्ज संभालने के बाद प्रवीन कुमार ने विभाग के सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों से मीटिंग कर डिपो अधीन दी जा रही सेवाओं तथा गतिविधियों की जानकारी ली तथा कर्मचारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा यात्रियों को बेहतर सेवाएं देना तथा डिपो की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं सभी स्टाफ तथा कर्मचारियों को साथ लेकर काम किया जाएगा। प्रवीन कुमार ने पीआरटीसी बठिंडा डिपो के नये जनरल मैनेजर का चार्ज संभाल लिया है। प्रवीन कुमार इससे पहले कपूरथला, चंडीगढ़, बरनाला तथा बुढलाडा में बतौर जीएम सेवाएं निभा चुके हैं। अपना चार्ज संभालने के बाद प्रवीन कुमार ने विभाग के सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों से मीटिंग कर डिपो अधीन दी जा रही सेवाओं तथा गतिविधियों की जानकारी ली तथा कर्मचारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा यात्रियों को बेहतर सेवाएं देना तथा डिपो की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं सभी स्टाफ तथा कर्मचारियों को साथ लेकर काम किया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशु का करीबी राजदीप अरेस्ट:देर रात खन्ना में हुई गिरफ्तारी; 2000 करोड़ के टेंडर घोटाले में आया नाम
पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशु का करीबी राजदीप अरेस्ट:देर रात खन्ना में हुई गिरफ्तारी; 2000 करोड़ के टेंडर घोटाले में आया नाम पंजाब के 2000 करोड़ के ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी खन्ना के कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह को देर रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन बुधवार की सुबह 4 बजे से राजदीप सिंह के ठिकानों पर रेड चल रही थी। राजदीप सिंह खन्ना में आढ़ती हैं। रेड के दौरान राजदीप सिंह के ठिकानों से ईडी को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। राजदीप सिंह की गिरफ्तारी उसी मामले में हुई है, जिसमें भारत भूषण आशू को बीते माह गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने बुधवार खन्ना के गांव इकोलाही में राजदीप सिंह के घर और खन्ना मंडी स्थित आढ़त की दुकान पर भी रेड की थी। गिरफ्तारी के बाद राजदीप सिंह को आज अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। सिटी सेंटर भी पहुंची टीमें जालंधर से ईडी की टीम बुधवार की सुबह 4 बजे खन्ना पहुंची थी। इकोलाही में राजदीप के घर व मंडी में आड़त की दुकान के अलावा टीमें खन्ना के सिटी सेंटर में पहुंची थी। रिकॉर्ड चेक करने के बाद ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। ईडी ने राजदीप सिंह के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति के तहत कार्रवाई की है। बता दें कि सिटी सेंटर, पूर्व मंत्री करम सिंह गिल के बेटे एवं समराला से कांग्रेस के हलका इंचार्ज रुपिंदर सिंह राजा गिल का है। राजदीप सिंह, राजा गिल के भी बेहद करीबी है। सिटी सेंटर से कुछ फाइलें ईडी ने अपने कब्जे में लीं। जानिए क्या है टेंडर घोटाला: स्कूटर, बाइक पर दिखाया माल का परिवहन श्रम परिवहन टेंडर घोटाले में आरोपी वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अनाज मंडियों में माल का परिवहन करते थे। वहीं, आरोपियों ने टेंडर लेने से पहले विभाग में गलत वाहनों के नंबर लिखवा लिए थे। जांच में पता चला कि जो नंबर लिखवाए गए थे, वे स्कूटर, बाइक आदि दोपहिया वाहनों के थे। जिन वाहनों पर ये नंबर लगे हैं, वे माल ढोने के लिए मान्य नहीं हैं। इस मामले में करीब 2 महीने पहले कुछ ट्रांसपोर्ट मालिकों और ठेकेदारों ने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में जांच के बाद विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। आशु पर भी टेंडरिंग में 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है। विजिलेंस के बाद इसकी जांच ईडी ने शुरू की। जिसमें अगस्त महीने में भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया गया था।

पंजाब बोर्ड की 8वीं रि-अपीयर परीक्षा जून में:पास होने का एक मौका, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 मई, लेट फीस 1500 तक
पंजाब बोर्ड की 8वीं रि-अपीयर परीक्षा जून में:पास होने का एक मौका, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 मई, लेट फीस 1500 तक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से घोषित 8वीं कक्षा के परिणाम में जिन विद्यार्थियों को रि-अपीयर है, उनकी परीक्षा जून में ली जाएगी। यह फैसला पीएसईबी प्रबंधन ने लिया है। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भरा जाएगा। साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने का एक मौका दिया जाएगा। जो विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उनका परिणाम नॉन प्रमोट घोषित किया जाएगा। उन्हें दोबारा 8वीं कक्षा की परीक्षा देनी होगी। देरी की तो 1500 रुपए तक लेट फीस तय PSEB की तरफ से दाखिला फीस 1050 रुपए तय की गई है, जबकि सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी लेने के लिए 200 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। पांच मई तक बिना लेट फीस के दाखिला फॉर्म भरने होंगे। इसके बाद 12 मई तक 500 रुपए लेट फीस व 15 मई तक 1500 रुपए लेट फीस तय की गई है। तय समय के बाद किसी को मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसा भरना होगा दाखिला फॉर्म PSEB के मुताबिक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट या स्कूल के लॉगिन आईडी पर जाना होगा। वहां से दाखिला फॉर्म भरना होगा। इसके बाद सारी प्रक्रिया वेबसाइट पर पूरी होगी। इस संबंधी अधिक जानकारी https://www.pseb.ac.in/ से हासिल की जा सकती है।

पंजाब-चंडीगढ़ में सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान:वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव, अमृतसर में बूंदाबांदी; पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठंड
पंजाब-चंडीगढ़ में सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान:वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव, अमृतसर में बूंदाबांदी; पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठंड दिसंबर की शुरुआत के बाद भी पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री और चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं, बीते 24 घंटे में भी तकरीबन 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पाकिस्तान-अफगानिस्तान पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस टर्फ एक्टिवेट हुआ है, लेकिन वो काफी कमजोर स्थिति में है। सरहदी इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड हुई। आज हिमाचल प्रदेश के ऊपरी और मध्य पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं। अगर आने वाले दिनों में बर्फबारी होती है तो उसका असर पंजाब-चंडीगढ़ पर भी होगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। जिनके चलते दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने का अनुमान है। प्रदूषण में सुधार देखने को मिल रहा पंजाब और चंडीगढ़ दोनों जगह प्रदूषण में सुधार देखने को मिल रहा है। पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने के बाद ये परिवर्तन भी आया है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मॉनिटरिंग सिस्टम को भी बंद कर दिया गया। पंजाब सरकार का अनुमान है कि इस साल 70 फीसदी कम पराली जलाई गई है। जिसके चलते चंडीगढ़ के प्रदूषण में कमी देखने को मिली। चंडीगढ़ में सभी मॉनिटरिंग सेंटरों में एक्यूआई 200 से कम पाया गया। वहीं पंजाब में भी एक्यूआई 200 से कम पाया गया। वहीं बठिंडा में एक्यूआई 72 और खन्ना में 97 पाया गया है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 9 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 9 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।