फतेहाबाद जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। युवा मोर्चा के नेतृत्व में भूना मोड़ पर हुए इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की। नेशनल हेराल्ड घोटाले के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताते हुए नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विरोध में नारे लगा कर अपना विरोध दर्ज किया। जिलाध्यक्ष बोले, कांग्रेस ने अपने शासन में रिश्वत दी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पार्टी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान अधिकारियों के ऋण माफ करने के लिए रिश्वत दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यंग इंडिया संगठन की आड़ में अवैध रूप से जमीन भी हासिल की है। ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेसियों की बौखलाहट है। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर केस शुरू हुआ। कांग्रेस पार्टी ने एजेएल को 90 करोड़ रुपए का लोन दिया। बाद में वाईआईएल ने इस कर्ज को मात्र 50 लाख रुपए में खरीद लिया और एजेएल की संपत्तियों में दिल्ली के हेराल्ड हाउस पर कब्जा कर लिया। जोड़ा ने कहा- लेनदेन धोखाधडी से भरा था जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर आरोप था कि यह लेन-देन धोखाधड़ी पूर्ण था और कांग्रेस ने गलत तरीके से एजेएल की 2,000 करोड़ रुपए की संपत्ति हथियाई। जब यह केस ईडी के पास गया था तो ईडी की चार्जशीट में राहुल, सोनिया गांधी समेत सैम पित्रोदा सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम आए। इसके बाद सोनिया और राहुल ने विरोध प्रदर्शन कर देश में भ्रम फैलाया कि पीड़ित हैं जबकि वे वास्तव में आरोपी हैं। इसी संबंध में ईडी ने समन भेजकर तलब किया। सोनिया और राहुल अपने घोटाले को छुपाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिला भाजपा की ओर से भूना मोड़ कैंची पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। फतेहाबाद जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। युवा मोर्चा के नेतृत्व में भूना मोड़ पर हुए इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की। नेशनल हेराल्ड घोटाले के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताते हुए नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विरोध में नारे लगा कर अपना विरोध दर्ज किया। जिलाध्यक्ष बोले, कांग्रेस ने अपने शासन में रिश्वत दी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पार्टी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान अधिकारियों के ऋण माफ करने के लिए रिश्वत दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यंग इंडिया संगठन की आड़ में अवैध रूप से जमीन भी हासिल की है। ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेसियों की बौखलाहट है। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर केस शुरू हुआ। कांग्रेस पार्टी ने एजेएल को 90 करोड़ रुपए का लोन दिया। बाद में वाईआईएल ने इस कर्ज को मात्र 50 लाख रुपए में खरीद लिया और एजेएल की संपत्तियों में दिल्ली के हेराल्ड हाउस पर कब्जा कर लिया। जोड़ा ने कहा- लेनदेन धोखाधडी से भरा था जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर आरोप था कि यह लेन-देन धोखाधड़ी पूर्ण था और कांग्रेस ने गलत तरीके से एजेएल की 2,000 करोड़ रुपए की संपत्ति हथियाई। जब यह केस ईडी के पास गया था तो ईडी की चार्जशीट में राहुल, सोनिया गांधी समेत सैम पित्रोदा सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम आए। इसके बाद सोनिया और राहुल ने विरोध प्रदर्शन कर देश में भ्रम फैलाया कि पीड़ित हैं जबकि वे वास्तव में आरोपी हैं। इसी संबंध में ईडी ने समन भेजकर तलब किया। सोनिया और राहुल अपने घोटाले को छुपाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिला भाजपा की ओर से भूना मोड़ कैंची पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
