फरीदकोट जिले में पंचायत चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी। दो अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह(32) निवासी हरि नौ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है गुरप्रीत सिंह अपने समर्थक सरपंच पद के प्रत्याशी के हक में प्रचार कर घर वापस लौट रहा था, तभी सामने बाइक सवार आए दो लोगों ने गोलियां चलाकर गुरप्रीत सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस गोलीबारी में चार गोलियां गुरप्रीत सिंह को लगी, गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में गुरप्रीत सिंह को उपचार के लिए स्थानीय गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग बाइक पर आए और गुरप्रीत सिंह का घर पूछते हैं फिर उसके पीछे जाकर फायरिंग कर देते हैं। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करे। उधर, डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें है और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की जल्द पकड़ लिया जाएगा। फरीदकोट जिले में पंचायत चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी। दो अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह(32) निवासी हरि नौ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है गुरप्रीत सिंह अपने समर्थक सरपंच पद के प्रत्याशी के हक में प्रचार कर घर वापस लौट रहा था, तभी सामने बाइक सवार आए दो लोगों ने गोलियां चलाकर गुरप्रीत सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस गोलीबारी में चार गोलियां गुरप्रीत सिंह को लगी, गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में गुरप्रीत सिंह को उपचार के लिए स्थानीय गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग बाइक पर आए और गुरप्रीत सिंह का घर पूछते हैं फिर उसके पीछे जाकर फायरिंग कर देते हैं। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करे। उधर, डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें है और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की जल्द पकड़ लिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
