फरीदाबाद में इन्वेस्टमेंट ऐप से 75 लाख की ठगी:ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाले दो गिरफ्तार; 3 दिन का रिमांड लिया

फरीदाबाद में इन्वेस्टमेंट ऐप से 75 लाख की ठगी:ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाले दो गिरफ्तार; 3 दिन का रिमांड लिया

फरीदाबाद में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने इंवेस्टमेंट ऐप के जरिए ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये साइबर ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर इनको तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार, ठगी का ये मामला सेक्टर-17 का है, जहां एक व्यक्ति ने INM वेलोसिटी ऐप पर निवेश किया था। पीड़ित ने 22 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच कुल 75.83 लाख रुपए का निवेश किया। इसके बाद उसे ठगी का शिकार होना पड़ा। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिहार के गोपालगंज जिले के सहदुहलेपुर गांव निवासी जेनूद्दीन और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कुशीनगर से पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। इन्होंने जगदीप का खाता भी ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के डेढ़ लाख रुपए जमा हुए थे। खाताधारक जगदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फरीदाबाद में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने इंवेस्टमेंट ऐप के जरिए ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये साइबर ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर इनको तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार, ठगी का ये मामला सेक्टर-17 का है, जहां एक व्यक्ति ने INM वेलोसिटी ऐप पर निवेश किया था। पीड़ित ने 22 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच कुल 75.83 लाख रुपए का निवेश किया। इसके बाद उसे ठगी का शिकार होना पड़ा। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिहार के गोपालगंज जिले के सहदुहलेपुर गांव निवासी जेनूद्दीन और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कुशीनगर से पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। इन्होंने जगदीप का खाता भी ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के डेढ़ लाख रुपए जमा हुए थे। खाताधारक जगदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर