हरियाणा के फरीदाबाद जिले की संजय कॉलोनी में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई। दो बेसहारा सांडों के बीच हुई लड़ाई में एक सांड़ की मौत हो गई। दोनों सांड़ आपस में भिड़ गए और गली में जमकर हंगामा मचाया। स्थानीय लोगों ने पत्थर और लाठी-डंडों से उन्हें अलग करने का प्रयास किया, लेकिन एक सांड़ ने दूसरे को बार-बार टक्कर मारकर उसकी जान ले ली। मंत्री के आदेश के बाद भी घूम रहे सड़कों पर स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण आवारा पशु सड़कों पर खुले आम घूम रहे हैं। यह पशु लोगों के लिए दुर्घटना और मौत का कारण बन रहे हैं। शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मंत्री पद संभालने के बाद से इन आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए हैं। शहर में बढ़ता जा रहा आतंक हालांकि नगर निगम ने अब तक इस समस्या को हल करने के लिए सिर्फ खानापूर्ति की है। फरीदाबाद में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यह स्थिति आम नागरिकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले की संजय कॉलोनी में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई। दो बेसहारा सांडों के बीच हुई लड़ाई में एक सांड़ की मौत हो गई। दोनों सांड़ आपस में भिड़ गए और गली में जमकर हंगामा मचाया। स्थानीय लोगों ने पत्थर और लाठी-डंडों से उन्हें अलग करने का प्रयास किया, लेकिन एक सांड़ ने दूसरे को बार-बार टक्कर मारकर उसकी जान ले ली। मंत्री के आदेश के बाद भी घूम रहे सड़कों पर स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण आवारा पशु सड़कों पर खुले आम घूम रहे हैं। यह पशु लोगों के लिए दुर्घटना और मौत का कारण बन रहे हैं। शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मंत्री पद संभालने के बाद से इन आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए हैं। शहर में बढ़ता जा रहा आतंक हालांकि नगर निगम ने अब तक इस समस्या को हल करने के लिए सिर्फ खानापूर्ति की है। फरीदाबाद में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यह स्थिति आम नागरिकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
