हरियाणा के फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में रहने को लेकर गुर्जर ने कहा कि भारत कोई सराय नही है जो कोई भी आए और आकर बस जाए। जो जहां का निवासी है उसको वहीं जाना पडेगा। मंत्री ने कहा कि यह देश की सुरक्षा का सवाल है। जो जहां से आया वहीं वापस जाना पडेगा पहलगाम हमले के बाद केन्द्र सरकार पाकिस्तान को लेकर कड़े रूख अपना रही है। देश से पाकिस्तानी नागरिकों को लगातार वापस उनके देश भेजा जा रहा है। गुर्जर ने पाकिस्तानी नागरिकों पर बयान देते हुए कहा कि भारत कोई सराय नही है ,जिसमें कोई भी आकर बस सकता है। जो जहां का निवासी है सरकार उसको वहीं भेज रही है। देश की सुरक्षा का सवाल गुर्जर ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। देश की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नही किया जा सकता। कश्मीर में खुशहाली लौट रही है यही बात पाकिस्तान को रास नहीं आई। इसलिए पाकिस्तान ने निहत्थे पर्यटकों पर कायराना हमला कर उनकी हत्या की और इस के लिए उन्हें कभी माफ़ नही किया जाएगा। कश्मीर में पर्यटक बढ़े कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2001 में जहां महज 25 लाख पर्यटक कश्मीर घूमने जाते थे, वहीं 2024 से यह आंकड़ा बढ़कर 2.5 करोड़ तक पहुंच गया है। कश्मीर की स्थिति में आ रहे बदलाव और केंद्र सरकार की नीतियों की सफलता है। मंत्री ने कहा कि लोग अब मुख्यधारा में आ रहे हैं। धारा 370 हटने के बाद लोगों का विकास हुआ है। पाकिस्तान बार बार अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। नही बख्शेगी सरकार उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति स्वर्ग समान कश्मीर की धरती पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देगा उसे मोदी सरकार बख्शेगी नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेंगी। हरियाणा के फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में रहने को लेकर गुर्जर ने कहा कि भारत कोई सराय नही है जो कोई भी आए और आकर बस जाए। जो जहां का निवासी है उसको वहीं जाना पडेगा। मंत्री ने कहा कि यह देश की सुरक्षा का सवाल है। जो जहां से आया वहीं वापस जाना पडेगा पहलगाम हमले के बाद केन्द्र सरकार पाकिस्तान को लेकर कड़े रूख अपना रही है। देश से पाकिस्तानी नागरिकों को लगातार वापस उनके देश भेजा जा रहा है। गुर्जर ने पाकिस्तानी नागरिकों पर बयान देते हुए कहा कि भारत कोई सराय नही है ,जिसमें कोई भी आकर बस सकता है। जो जहां का निवासी है सरकार उसको वहीं भेज रही है। देश की सुरक्षा का सवाल गुर्जर ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। देश की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नही किया जा सकता। कश्मीर में खुशहाली लौट रही है यही बात पाकिस्तान को रास नहीं आई। इसलिए पाकिस्तान ने निहत्थे पर्यटकों पर कायराना हमला कर उनकी हत्या की और इस के लिए उन्हें कभी माफ़ नही किया जाएगा। कश्मीर में पर्यटक बढ़े कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2001 में जहां महज 25 लाख पर्यटक कश्मीर घूमने जाते थे, वहीं 2024 से यह आंकड़ा बढ़कर 2.5 करोड़ तक पहुंच गया है। कश्मीर की स्थिति में आ रहे बदलाव और केंद्र सरकार की नीतियों की सफलता है। मंत्री ने कहा कि लोग अब मुख्यधारा में आ रहे हैं। धारा 370 हटने के बाद लोगों का विकास हुआ है। पाकिस्तान बार बार अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। नही बख्शेगी सरकार उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति स्वर्ग समान कश्मीर की धरती पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देगा उसे मोदी सरकार बख्शेगी नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेंगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
