हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक प्रीटर्म महिला ने चलती एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला बीके अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल जा रही थी। संतोष नगर की रहने वाली छवि नाम की महिला बीके अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में चेकअप के लिए पहुंची थी। रास्ते में शुरू हुआ लेबर पेन जानकारी के मुताबिक बीके अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में जब महिला बड़खल फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी संदीप की मदद से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला और नवजात का चल रहा इलाज डिलीवरी के बाद एम्बुलेंस ड्राइवर तुरंत महिला और नवजात को वापस बीके अस्पताल ले आया। फिलहाल महिला को भर्ती कर लिया गया है और बच्चे को नर्सरी में रखा गया है। नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज मधु के अनुसार, छवि प्रीटर्म गर्भवती थी, जिस कारण उन्हें सफदरजंग रेफर किया गया था। अभी मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल बीके में रेफर करने का सिलसिला जारी गौरतलब है कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल बीके में मरीजों को रेफर करने का सिलसिला लगातार जारी है। मामले में भी महिला को पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल से सफदरजंग के लिए रेफर किया गया था। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक प्रीटर्म महिला ने चलती एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला बीके अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल जा रही थी। संतोष नगर की रहने वाली छवि नाम की महिला बीके अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में चेकअप के लिए पहुंची थी। रास्ते में शुरू हुआ लेबर पेन जानकारी के मुताबिक बीके अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में जब महिला बड़खल फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी संदीप की मदद से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला और नवजात का चल रहा इलाज डिलीवरी के बाद एम्बुलेंस ड्राइवर तुरंत महिला और नवजात को वापस बीके अस्पताल ले आया। फिलहाल महिला को भर्ती कर लिया गया है और बच्चे को नर्सरी में रखा गया है। नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज मधु के अनुसार, छवि प्रीटर्म गर्भवती थी, जिस कारण उन्हें सफदरजंग रेफर किया गया था। अभी मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल बीके में रेफर करने का सिलसिला जारी गौरतलब है कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल बीके में मरीजों को रेफर करने का सिलसिला लगातार जारी है। मामले में भी महिला को पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल से सफदरजंग के लिए रेफर किया गया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
