फरीदाबाद में रेस्टोरेंट कर्मचारी की पिटाई:डेढ़ दर्जन बदमाशों ने बोला हमला, हंगामा करने से किया था मना, वीडियो आया सामने

फरीदाबाद में रेस्टोरेंट कर्मचारी की पिटाई:डेढ़ दर्जन बदमाशों ने बोला हमला, हंगामा करने से किया था मना, वीडियो आया सामने

हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर 81 स्थित पिंच ऑफ स्पाइस रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी पर डेढ़ दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना कल देर शाम की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित कर्मचारी अयूब खान रेस्टोरेंट के बाहर बैठा था, तभी वहां पर कुछ लड़के वहां उपद्रव करने लगे। अयूब ने इसकी सूचना मैनेजर को दी। दोनों ने मिलकर उन्हें वहां से हटा दिया। कुछ देर बाद करीब डेढ़ दर्जन बदमाश वापस आए। उन्होंने अयूब पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। कड़े से सिर में चोट पहुंचाई। शोर शराबा सुनकर आए अन्य कर्मचारियों के आने पर बदमाश भाग गए। घायल अयूब को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद के अनुसार, दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। आज दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर 81 स्थित पिंच ऑफ स्पाइस रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी पर डेढ़ दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना कल देर शाम की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित कर्मचारी अयूब खान रेस्टोरेंट के बाहर बैठा था, तभी वहां पर कुछ लड़के वहां उपद्रव करने लगे। अयूब ने इसकी सूचना मैनेजर को दी। दोनों ने मिलकर उन्हें वहां से हटा दिया। कुछ देर बाद करीब डेढ़ दर्जन बदमाश वापस आए। उन्होंने अयूब पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। कड़े से सिर में चोट पहुंचाई। शोर शराबा सुनकर आए अन्य कर्मचारियों के आने पर बदमाश भाग गए। घायल अयूब को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद के अनुसार, दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। आज दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर