हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर की कुलपति अब प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी को बनाया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. धर्माणी का शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक अनुभव लगभग 39 वर्षों का है। वे विभिन्न विश्वविद्यालयों में विभागाध्यक्ष, डीन और निदेशक से लेकर कार्यकारी परिषद एवं शैक्षणिक परिषदों की सदस्य तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वे अब तक चार पुस्तकों की लेखिका रही हैं। उनके मार्गदर्शन में 30 से अधिक शोधार्थी पीएचडी और एमफिल कर चुके हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी और उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। IGU रेवाड़ी की पहली महिला कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनने का गौरव भी प्राप्त कर रही हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रो. दीप्ति धर्माणी को मार्च 2024 में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया था। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक और एकेडमिक कार्य कुशलता के मद्देनजर इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अप्रैल 2022 में कुलपति नियुक्त किए थे डॉ. यादव महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के जेनेटिक्स विभाग अध्यक्ष एवं प्रोफेसर जेपी यादव को अप्रैल 2022 में IGU रेवाड़ी कुलपति बनाया गया था। प्रोफेसर यादव को 15 वर्षों का प्रशासनिक एवं 30 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव प्राप्त है। प्रो. यादव ने वनस्पति विज्ञान से एमएससी और पीएचडी की है। विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल में उनके 143 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रोफेसर यादव के मार्गदर्शन में 26 शोधार्थी पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह विश्वविद्यालय प्रशासन की अनेक परामर्श समितियों के सदस्य रह चुके हैं। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर की कुलपति अब प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी को बनाया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. धर्माणी का शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक अनुभव लगभग 39 वर्षों का है। वे विभिन्न विश्वविद्यालयों में विभागाध्यक्ष, डीन और निदेशक से लेकर कार्यकारी परिषद एवं शैक्षणिक परिषदों की सदस्य तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वे अब तक चार पुस्तकों की लेखिका रही हैं। उनके मार्गदर्शन में 30 से अधिक शोधार्थी पीएचडी और एमफिल कर चुके हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी और उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। IGU रेवाड़ी की पहली महिला कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनने का गौरव भी प्राप्त कर रही हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रो. दीप्ति धर्माणी को मार्च 2024 में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया था। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक और एकेडमिक कार्य कुशलता के मद्देनजर इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अप्रैल 2022 में कुलपति नियुक्त किए थे डॉ. यादव महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के जेनेटिक्स विभाग अध्यक्ष एवं प्रोफेसर जेपी यादव को अप्रैल 2022 में IGU रेवाड़ी कुलपति बनाया गया था। प्रोफेसर यादव को 15 वर्षों का प्रशासनिक एवं 30 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव प्राप्त है। प्रो. यादव ने वनस्पति विज्ञान से एमएससी और पीएचडी की है। विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल में उनके 143 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रोफेसर यादव के मार्गदर्शन में 26 शोधार्थी पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह विश्वविद्यालय प्रशासन की अनेक परामर्श समितियों के सदस्य रह चुके हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
