फरीदाबाद के सरूरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति धर्म कांटे के पास गया था। इस दौरान दो पड़ोसी युवकों ने हमला कर दिया। व्यक्ति के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजय एनक्लेव के रहने वाले 45 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुरेश के अनुसार, मुकेश बीती रात नीलकंठ धर्म कांटे के पास गया था। वहां उनके पड़ोसी राकेश और जोगिंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मुकेश को इतना मारा कि उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे। उनके हाथ-पैर की हड्डियां भी टूट गईं। बेटे ने सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पाया मुकेश ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी थी। लेकिन पुलिस रात भर नहीं पहुंची। सुबह उनके बेटे ने उन्हें सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पाया। बेटा उन्हें एक निजी अस्पताल ले गया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बादशाह खान सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही मुकेश की मौत हो गई। पड़ोसियों से चल रहा था विवाद सुरेश ने बताया कि मुकेश का दोनों आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी मुकेश को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। परिजनों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं इस मामले में संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज विजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सुबह प्राप्त हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी एक टीम बीके अस्पताल के लिए रवाना कर दी। मृतक मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद के सरूरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति धर्म कांटे के पास गया था। इस दौरान दो पड़ोसी युवकों ने हमला कर दिया। व्यक्ति के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजय एनक्लेव के रहने वाले 45 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुरेश के अनुसार, मुकेश बीती रात नीलकंठ धर्म कांटे के पास गया था। वहां उनके पड़ोसी राकेश और जोगिंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मुकेश को इतना मारा कि उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे। उनके हाथ-पैर की हड्डियां भी टूट गईं। बेटे ने सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पाया मुकेश ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी थी। लेकिन पुलिस रात भर नहीं पहुंची। सुबह उनके बेटे ने उन्हें सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पाया। बेटा उन्हें एक निजी अस्पताल ले गया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बादशाह खान सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही मुकेश की मौत हो गई। पड़ोसियों से चल रहा था विवाद सुरेश ने बताया कि मुकेश का दोनों आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी मुकेश को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। परिजनों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं इस मामले में संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज विजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सुबह प्राप्त हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी एक टीम बीके अस्पताल के लिए रवाना कर दी। मृतक मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
