फरीदाबाद जिले में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के बलबूते कांग्रेस सत्ता के गलियारों तक पहुंच सकती है। कांग्रेस का कार्यकर्ता न केवल निष्ठावान है, बल्कि जनता की आवाज को बुलंद करने में भी पूरी तरह सक्षम है। कार्यकर्ताओं से किया संवाद सांसद हुड्डा रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित गौड़ के कार्यालय पहुंचे, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जनता की आवाज उठाने का किया आह्वान हुड्डा ने कहा फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से संगठित और सक्रिय हैं। वे आमजन की समस्याओं को उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाएं और सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। फरीदाबाद जिले में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के बलबूते कांग्रेस सत्ता के गलियारों तक पहुंच सकती है। कांग्रेस का कार्यकर्ता न केवल निष्ठावान है, बल्कि जनता की आवाज को बुलंद करने में भी पूरी तरह सक्षम है। कार्यकर्ताओं से किया संवाद सांसद हुड्डा रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित गौड़ के कार्यालय पहुंचे, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जनता की आवाज उठाने का किया आह्वान हुड्डा ने कहा फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से संगठित और सक्रिय हैं। वे आमजन की समस्याओं को उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाएं और सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
