हरियाणा के फरीदाबाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुए पति को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका 16 मई की रात को पैसों को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। सुबह बेटे को अपनी मां बेड पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। वह उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति से मृतका का फोन बरामद किया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शम्भू सिंह(40) गांव बेटोना जिला मधेपुरा बिहार का हाल त्रिखा कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम SI कप्तान सिंह, मुख्य सिपाही आनन्द सिंह मुख्य सिपाही जोगिन्द्र व सिपाही नसीब ने अपने गुप्त सूत्रों से बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड से काबू किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शम्भू सिंह मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। पत्नी के साथ 16/17 मई की रात को आरोपी का पैसों को लेकर झगडा हो गया था। उसके बेटे अभिनाष कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जब 17 मई को अपने कमरे गया तो देखा उसकी माता पूनम (35) घायल अवस्था में है। उसको काफी चोट लगी थी। वह बेड पर लहूलुहान हालत में थी। पूनम ने उसको बताया कि उसके पति शम्भू सिंह ने उसको हथोडे से चोटें मारी है। पूनम को इलाज के लिए जीएच बल्लबगढ़ लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अभिनाष कुमार की शिकायत पर हत्या की धाराओं में थाना शहर बल्लबगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में मृतका का फोन बरामद हुआ है। आरोपी शंभु को मुकदमे में अन्य साक्ष्य एकत्रित करने के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हरियाणा के फरीदाबाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुए पति को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका 16 मई की रात को पैसों को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। सुबह बेटे को अपनी मां बेड पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। वह उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति से मृतका का फोन बरामद किया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शम्भू सिंह(40) गांव बेटोना जिला मधेपुरा बिहार का हाल त्रिखा कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम SI कप्तान सिंह, मुख्य सिपाही आनन्द सिंह मुख्य सिपाही जोगिन्द्र व सिपाही नसीब ने अपने गुप्त सूत्रों से बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड से काबू किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शम्भू सिंह मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। पत्नी के साथ 16/17 मई की रात को आरोपी का पैसों को लेकर झगडा हो गया था। उसके बेटे अभिनाष कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जब 17 मई को अपने कमरे गया तो देखा उसकी माता पूनम (35) घायल अवस्था में है। उसको काफी चोट लगी थी। वह बेड पर लहूलुहान हालत में थी। पूनम ने उसको बताया कि उसके पति शम्भू सिंह ने उसको हथोडे से चोटें मारी है। पूनम को इलाज के लिए जीएच बल्लबगढ़ लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अभिनाष कुमार की शिकायत पर हत्या की धाराओं में थाना शहर बल्लबगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में मृतका का फोन बरामद हुआ है। आरोपी शंभु को मुकदमे में अन्य साक्ष्य एकत्रित करने के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
