फरीदाबाद में 12वीं कक्षा की परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के दौरान शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार घटना 10 मार्च की है, जब 12वीं कक्षा का इतिहास का पेपर था। परीक्षा के दौरान स्कूल के सुपरिटेंडेंट को दो छात्रों पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि दोनों फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में मंजीत और प्रशांत शामिल हैं। मंजीत अरुआ चांदपुर बल्लबगढ़ का रहने वाला है। वह अपने भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। वहीं प्रशांत लड़हौली फरीदाबाद का निवासी है। वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। फरीदाबाद में 12वीं कक्षा की परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के दौरान शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार घटना 10 मार्च की है, जब 12वीं कक्षा का इतिहास का पेपर था। परीक्षा के दौरान स्कूल के सुपरिटेंडेंट को दो छात्रों पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि दोनों फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में मंजीत और प्रशांत शामिल हैं। मंजीत अरुआ चांदपुर बल्लबगढ़ का रहने वाला है। वह अपने भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। वहीं प्रशांत लड़हौली फरीदाबाद का निवासी है। वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
