फरीदाबाद जिले के इस्माइलपुर इलाके में बाइक पर जा रहे 9वीं कक्षा के स्टूडेंट को गोली लग गई। घटना के बाद स्टूडेंट का दोस्त राहगीरों की मदद से उसे उठाकर बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां स्टूडेंट की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पल्ला पुलिस जांच में जुटी हुई है। इलाके में मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के इस्माइलपुर इलाके में 9वीं कक्षा का स्टूडेंट 16 वर्षीय प्रियम पुत्र दया निधि ओझा अपने दोस्त के साथ बैठकर बाइक पर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन चार लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे, उनमें से किसी ने गोली चला दी, अचानक गोली स्टूडेंट हाथ में लगी और हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। वहीं स्टूडेंट प्रियम बसंत पुर इलाके का रहने वाला है। दोस्त लेकर पहुंचा अस्पताल घटना के बाद उसका दोस्त उसे फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टरों ने दिल्ली किया रेफर सिविल अस्पताल डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया कि घायल छात्र के सीधे हाथ में गोली लगी थी, जो हाथ के आर पार होकर पेट में घुस गई। जिसका एक्सरे करवाया गया है। गोली उसके पेट में रीड की हड्डी के पास फंसी हुई है। जिसके चलते उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मामले में जब थाना पल्ला प्रभारी से फोन पर बात की गई, तो उन्हें घटना की जांच में व्यस्त होने की बात कह कर फोन काट दिया। फरीदाबाद जिले के इस्माइलपुर इलाके में बाइक पर जा रहे 9वीं कक्षा के स्टूडेंट को गोली लग गई। घटना के बाद स्टूडेंट का दोस्त राहगीरों की मदद से उसे उठाकर बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां स्टूडेंट की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पल्ला पुलिस जांच में जुटी हुई है। इलाके में मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के इस्माइलपुर इलाके में 9वीं कक्षा का स्टूडेंट 16 वर्षीय प्रियम पुत्र दया निधि ओझा अपने दोस्त के साथ बैठकर बाइक पर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन चार लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे, उनमें से किसी ने गोली चला दी, अचानक गोली स्टूडेंट हाथ में लगी और हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। वहीं स्टूडेंट प्रियम बसंत पुर इलाके का रहने वाला है। दोस्त लेकर पहुंचा अस्पताल घटना के बाद उसका दोस्त उसे फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टरों ने दिल्ली किया रेफर सिविल अस्पताल डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया कि घायल छात्र के सीधे हाथ में गोली लगी थी, जो हाथ के आर पार होकर पेट में घुस गई। जिसका एक्सरे करवाया गया है। गोली उसके पेट में रीड की हड्डी के पास फंसी हुई है। जिसके चलते उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मामले में जब थाना पल्ला प्रभारी से फोन पर बात की गई, तो उन्हें घटना की जांच में व्यस्त होने की बात कह कर फोन काट दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी:विधानसभा चुनाव से पहले CM ने किया ऐलान; TGT-PGT टीचरों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया
हरियाणा में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी:विधानसभा चुनाव से पहले CM ने किया ऐलान; TGT-PGT टीचरों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा किया है। सीएम ने ऐलान किया है कि HKRN के पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती कर्मचारियों के वेतनमान में 8% सैलरी बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी 1 जुलाई से लागू होगी। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं। HKRN के तहत कार्यरत विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को नायब सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की थी। माली, सेवादार, ड्राइवर, क्लर्क, वेटर व अन्य श्रेणी के कर्मचारी ने अपनी मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखीं। उनकी मुख्य मांग भी कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी के अनुसार उन्हें पक्का किया जाए। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुनकर शीघ्र ही कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन भी दिया था। सीएम सैनी के निर्देश पर HKRN के तहत कार्यरत TGT-PGT शिक्षकों के सेवा कॉन्ट्रैक्ट में भी बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब शिक्षक शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दिए गए हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसको देखते हुए सरकार ने कार्यविधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। 2023 में 10 से 20% की हुई थी बढ़ोतरी इससे पहले साल 2013 में HKRN कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके तहत थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले व्यक्ति को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। 10 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल 18,100 रुपए हो गया था। ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला कुछ दिन पहले सरकार HKRN के कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल चुकी है। उनसे ट्रांसफर के लिए चॉइस पूछी जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, उनका ट्रांसफर रिक्त पदों के अनुसार कर दिया जाएगा। सरकार का टारगेट है कि इच्छुक कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से पहले गृह जिलों में भेज दिया जाए। ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में 15 हजार पदों पर सरकारी नौकरी निकली:ग्रुप-C के पद भरे जाएंगे, 5 बोनस नंबर के बिना भर्ती होंगे; क्लर्क के सबसे ज्यादा पद हरियाणा में सरकारी भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक आरक्षण के आधार पर दिए जाने वाले 5 नंबर के बोनस के बिना ही भर्तियां शुरू कर दी गई है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-C के15755 पद के लिए दोबारा विज्ञापन निकाला दिया है। आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन के लिए 8 जुलाई लास्ट डेट तय की है। इन पदों में ग्रुप-C के लगभग 2 हजार नए पद शामिल किए गए हैं। पद ग्रुप संख्या 1, 2, 56 और 57 में आते हैं। जिन पदों के लिए अब आवेदन मांगे गए हैं, उनके लिए लिखित परीक्षा जुलाई में पूरी करने की तैयारी आयोग कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें….
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज हरियाणा में:2 जगह रैलियां करेंगे, पहले भिवानी पहुंचेंगे, जेपी दलाल के लिए वोट मांगेंगे
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज हरियाणा में:2 जगह रैलियां करेंगे, पहले भिवानी पहुंचेंगे, जेपी दलाल के लिए वोट मांगेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। वह 2 जगह रैली करेंगे। पहली भिवानी के लोहारू और दूसरी फरीदाबाद में करेंगे। सबसे पहले अमित शाह लोहारू के बहल के राजीव गांधी खेल ग्राउंड में 2 बजे आएंगे। जिसमें प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। यहां वह लोहारू से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद फरीदाबाद के सेक्टर 12 में रैली करेंगे। यहां उनके पहुंचने का टाइम शाम 4 बजे है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रैली स्थल में 20 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। करीब 25 हजार लोगों की भीड़ इसमें जुटने वाली है। 14 सिंतबर को पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में की थी रैली
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में 14 सितंबर को पहली रैली की थी। यहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का शाही (गांधी) परिवार आरक्षण को खत्म करने वाला है। मगर, जब तक मोदी है, आरक्षण की रत्ती भर भी लूट नहीं होने दूंगा। पीएम ने हरियाणा के लोगों को चेताया कि अगर यहां कांग्रेस की सरकार आई तो इसकी हालत भी हिमाचल जैसी हो जाएगी। जहां सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। यहां तक कि सीएम और मंत्रियों को अपनी सैलरी छोड़नी पड़ रही है। इस रैली में हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट पर लगते 6 जिलों की 23 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार भी मौजूद रहे। ये करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल के थे। हरियाणा चुनाव को लेकर 12 सितंबर को नामांकन खत्म हो चुके हैं। अब 5 अक्टूबर को वोटिंग और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
हरियाणा के जाटों में पैठ बनाने में जुटे सैनी:जाट शिक्षण संस्थान में जाएंगे; भजनलाल-चौटाला के बाद 21 साल में कोई CM चीफ गेस्ट
हरियाणा के जाटों में पैठ बनाने में जुटे सैनी:जाट शिक्षण संस्थान में जाएंगे; भजनलाल-चौटाला के बाद 21 साल में कोई CM चीफ गेस्ट हरियाणा में BJP के नए सियासी दांव ने पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है। दरअसल, अब तक गैर जाट पॉलिटिक्स कर रही भाजपा अब जाटों के बीच भी पैठ बनाने में जुट गई है। इसका संकेत इस बात से मिला कि CM नायब सैनी महीने में दूसरी बार जाट समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वे हिसार के जाट शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि नायब सैनी हरियाणा के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे जो इस संस्थान के कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। इससे पहले चौधरी भजनलाल और ओमप्रकाश चौटाला बतौर सीएम जाट शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं। 2003 में ओपी चौटाला के बाद 21 साल में कोई मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। सैनी से पहले मनोहर लाल खट्टर भी 2 बार सीएम रहे लेकिन इस संस्थान के कार्यक्रम में वे नजर नहीं आए। हालांकि, उनकी सेकेंड टर्म की सरकार में डिप्टी सीएम रहते दुष्यंत चौटाला जरूर कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पहले सीएम सैनी गुरुग्राम में जाट कल्याण सभा के भवन का शिलान्यास कर चुके हैं। जहां उन्होंने ऐच्छिक कोष से की 31 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। जाट समाज के हिसार में होने जा रहे कार्यक्रम का पूरा दारोमदार प्रदेश भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया पर हैं जो जाट समाज से आते हैं। वह भाजपा में बड़ा जाट चेहरा भी हैं। संस्थान की ओर से बनवाया गया आमंत्रण पत्र… सेठ छाजूराम की 159वीं जयंती पर होगा कार्यक्रम
जाट शिक्षण संस्थान में सेठ छाजूराम की 159वीं जयंती मनाई जा रही है। 25 नवंबर को सीएम सैनी इसमें शिरकत करेंगे। सेठ छाजूराम का जन्म 1861 में भिवानी के अलखपुरा गांव में हुआ था। छाजूराम लांबा 20-22 वर्ष की उम्र में कोलकाता जाकर जूट का व्यापार करने लगे। उन्होंने अपने जीवन में महात्मा गांधी को आजादी की लड़ाई के लिए 15 हजार रुपए तथा सुभाष चंद्र बोस को जर्मनी जाने के लिए 5 हजार रुपए देकर सहायता की थी। उन्होंने भगत सिंह को एक बार शरण देकर उनकी जान बचाई थी। इसलिए देश की आजादी में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाता है। छाजूराम ने अपनी पहली बेटी लेडी हैली के नाम पर भिवानी में अस्पताल बनवाया, जिसे आज चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा कई जिलों में शिक्षण संस्थान भी खोले जिसमें हिसार में भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थान उन्हीं की देन है। हिसार में जाट शिक्षण संस्थान 100 साल पुराना
हिसार का जाट शिक्षण संस्थान 100 साल पुराना है। संस्थान के करीब 15 हजार मेंबर हैं। यह सदस्य पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान से हैं। इस संस्थान के अंतर्गत लॉ कालेज, जाट कॉलेज, पब्लिक स्कूल, कॉलेज ऑफ एजुकेशन और एजुकेशन सोसाइटी आती हैं। इस शिक्षण संस्थान पर चौटाला परिवार का दबदबा रहा है। पिछली बार चुनाव में दुष्यंत चौटाला के करीबी अजमेर ढांडा के पैनल ने चुनावों में जीत हासित की थी। चुनाव में अजमेर ढांडा प्रधान, उप प्रधान पद पर दिलदार पूनिया, सचिव पद के लिए परमिंद्र मलिक, कोषाध्यक्ष के पद पर सागर सिवाच ने जीत हासिल की। हालांकि पिछले वर्ष अजमेर ढांडा का स्वर्गवास होने के कारण उनके स्थान पर उप प्रधान दिलदार पूनिया कामकाज संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री के साथ, 2 मंत्री और 3 विधायक भी होंगे शामिल
25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे, तो वहीं शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया अति विशिष्ठ अतिथि होंगे। वहीं विधायक सावित्री जिंदल, विनोद भयाणा और रणधीर पनिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सैनी ने चुनाव से पहले कहा था-देशभक्त कौम है जाट
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव से पहले कहा था कि जाट देशभक्त हैं और 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा को ही वोट देने वाले हैं। सीएम ने कहा था कि हुड्डा ने जाट समाज का शोषण किया है, कांग्रेस के लोग नैरेटिव सेट करने में लगे हुए हैं कि हैं कि जाट भाजपा को वोट नहीं दे रहा, जबकि हकीकत ये है कि पूरा जाट समाज भाजपा को ही वोट दे रहा है। जाट देशभक्त कौम है, वो हुड्डा के विकास में योगदान नहीं देना चाहते, वो देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं और इसीलिए वो लगे हुए हैं और इस बार चुनाव में जाट समुदाय भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़े मैंडेट से जिताने वाला है। हरियाणा की राजनीति में जाटों का दबदबा
हरियाणा के वोटरों में 22.2% जाट हैं। जो बाकी वोटरों के साथ किसी भी पार्टी के लिए सत्ता में पहुंचने में अहम रोल अदा करते हैं। रोहतक, सोनीपत, कैथल, पानीपत, जींद, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों की करीब 35 विधानसभा सीटों पर जाटों की अच्छी पकड़ है। जिसके कारण इस इलाके को जाटलैंड भी कहा जाता है। इस बार के चुनाव में जाटलैंड की सीटों पर बीजेपी ने सेंध लगाई है। चुनाव में BJP ने 22 नई सीटें जीतीं, इनमें 7 सीटें जाट बहुल बागड़ और देशवाल बेल्ट से थी। यही कारण है जाट समाज के कार्यक्रमों के निमंत्रण को तवज्जो दी जा रही है। भाजपा आगे के चुनावों में भी जीत को बरकरार रखने के लिए जाटों को भी साथ जोड़ना चाहती है। जिन्हें पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की वजह से जाटों का वोट बैंक माना जा रहा है। ——————
CM सैनी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
हरियाणा में जनवरी में निगम चुनाव की तैयारी, CM सैनी ने MLA-मंत्रियों को काम बांटे, 3 वजहों से फायदा मान रही भाजपा हरियाणा में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद BJP निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। BJP इसे लेकर मेगा प्लान तैयार कर रही है। शहरों में सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद कमर कस ली है। जीत सुनिश्चित करने के लिए CM सैनी ने पार्टी विधायकों के साथ मंत्रियों को भी टास्क दिया है। पूरी खबर पढ़ें