हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 56वें प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने ‘बिना खर्ची, बिना पर्ची’ के 1.75 लाख नौकरियां दी है और अगले 5 वर्षों में 2 लाख पक्की नौकरियां देने का लक्ष्य है। युवा शक्ति पर विश्वास जताया मुख्यमंत्री ने ABVP को एक विचारधारा बताते हुए कहा कि इसकी स्थापना 1948 में हरियाणा के अंबाला में हुई थी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवा शक्ति पर विश्वास जताया और कहा कि जाति, देश और मानव कल्याण के लिए त्याग की भावना जरूरी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू युवाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा करते हुए सैनी ने बताया कि प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को रोजगार सुरक्षा दी जा रही है। विदेश में नौकरी चाहने वाले युवाओं की मदद के लिए विदेश सहयोग विभाग बनाया गया है और जालसाजों से बचाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही अब छात्रों के पासपोर्ट कॉलेज में ही बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ABVP के आदर्श वाक्य ‘ज्ञान-शील-एकता’ की व्याख्या करते हुए कहा कि ज्ञान से देश-विदेश में हमारी धाक, शील से चरित्र निर्माण और एकता किसी भी देश, समाज और संगठन की आधारशिला है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 56वें प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने ‘बिना खर्ची, बिना पर्ची’ के 1.75 लाख नौकरियां दी है और अगले 5 वर्षों में 2 लाख पक्की नौकरियां देने का लक्ष्य है। युवा शक्ति पर विश्वास जताया मुख्यमंत्री ने ABVP को एक विचारधारा बताते हुए कहा कि इसकी स्थापना 1948 में हरियाणा के अंबाला में हुई थी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवा शक्ति पर विश्वास जताया और कहा कि जाति, देश और मानव कल्याण के लिए त्याग की भावना जरूरी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू युवाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा करते हुए सैनी ने बताया कि प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को रोजगार सुरक्षा दी जा रही है। विदेश में नौकरी चाहने वाले युवाओं की मदद के लिए विदेश सहयोग विभाग बनाया गया है और जालसाजों से बचाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही अब छात्रों के पासपोर्ट कॉलेज में ही बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ABVP के आदर्श वाक्य ‘ज्ञान-शील-एकता’ की व्याख्या करते हुए कहा कि ज्ञान से देश-विदेश में हमारी धाक, शील से चरित्र निर्माण और एकता किसी भी देश, समाज और संगठन की आधारशिला है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
