फरीदाबाद में MBBS की सीट दिलाने के नाम पर ठगी:फर्जी कागजात बनाकर दिए , क्लास नही लगी तो हुआ खुलासा ,15 लाख रूपए ठगे

फरीदाबाद में MBBS की सीट दिलाने के नाम पर ठगी:फर्जी कागजात बनाकर दिए , क्लास नही लगी तो हुआ खुलासा ,15 लाख रूपए ठगे

हरियाणा के फरीदाबाद में मेडिकल कालेज में MBBS की सीट दिलाने के नाम पर 15 लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत सेक्टर 58 थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। MBBS की सीट दिलाने के नाम पर ठगी सेक्टर 58 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में फरीदाबाद के रहने वाले जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि ,साल 2024 में NEET का पेपर हुआ था। उसकी बेटी ने ‌विभा शर्मा ने भी पेपर दिया था। इसी दौरान उसकी बेटी के जानकार शुभम तिवारी नामक युवक ने बताया कि विभा का दाखिला ESI मेडिकल कालेज एनआईटी 3 में वह करवा सकता है। जिसके बाद शुभम ने उनको प्रियंका नामक लड़की से मिलाया। प्रियंका ने उनको नगर निगम में कार्यरत मनोज शर्मा की पत्नी मोनिका से मिलवाया। इस दौरान उनकी मुलाकात अपने आपको वकील बताने वाले कृष्णा नामक व्यक्ति से भी कराई गई। सभी ने मिलकर उनको अपने जाल में फंसाया और उनसे MBBS में एडमिशन कराने के नाम पर 15 लाख रूपए ले लिए। फर्जी कागजात तैयार कर दिए पीडित जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा सारा पैसा मोनिका को दिया गया था। ठगो ने उनको ESI मेडिकल कालेज का एक फर्जी आईकार्ड बनाकर दिया। जिसके बाद कालेज के डीन का फर्जी लैटर भी बनाकर उनको दिया गया। इसी तरह से ठगों ने तमाम दूसरे सभी कागजात तैयार कर उनको दिए। जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी कागजात पूरी तरह से जांच में नकली निकले है। क्लास नही लगी तो हुआ खुलासा जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि कालेज की क्लास शुरू होने के बाद जब उन्होंने इन लोगों से कहा कि बेटी की क्लास कब से शुरू हो जाएगी। तो ये ठग बार-बार उनको कुछ ना कुछ बहाना बनाते हुए टालते रहे। इसी तरह से इन्होंने पूरा 2024 निकाल दिया। जिसके बाद हमें पता चला कि हमारे साथ ठगी हुई है। पुलिस को दी शिकायत पीडित के द्वारा फरीदाबाद के सैक्टर 58 थाना में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत उनको मिली है। साल 2024 का ये पूरा मामला है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। हरियाणा के फरीदाबाद में मेडिकल कालेज में MBBS की सीट दिलाने के नाम पर 15 लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत सेक्टर 58 थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। MBBS की सीट दिलाने के नाम पर ठगी सेक्टर 58 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में फरीदाबाद के रहने वाले जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि ,साल 2024 में NEET का पेपर हुआ था। उसकी बेटी ने ‌विभा शर्मा ने भी पेपर दिया था। इसी दौरान उसकी बेटी के जानकार शुभम तिवारी नामक युवक ने बताया कि विभा का दाखिला ESI मेडिकल कालेज एनआईटी 3 में वह करवा सकता है। जिसके बाद शुभम ने उनको प्रियंका नामक लड़की से मिलाया। प्रियंका ने उनको नगर निगम में कार्यरत मनोज शर्मा की पत्नी मोनिका से मिलवाया। इस दौरान उनकी मुलाकात अपने आपको वकील बताने वाले कृष्णा नामक व्यक्ति से भी कराई गई। सभी ने मिलकर उनको अपने जाल में फंसाया और उनसे MBBS में एडमिशन कराने के नाम पर 15 लाख रूपए ले लिए। फर्जी कागजात तैयार कर दिए पीडित जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा सारा पैसा मोनिका को दिया गया था। ठगो ने उनको ESI मेडिकल कालेज का एक फर्जी आईकार्ड बनाकर दिया। जिसके बाद कालेज के डीन का फर्जी लैटर भी बनाकर उनको दिया गया। इसी तरह से ठगों ने तमाम दूसरे सभी कागजात तैयार कर उनको दिए। जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी कागजात पूरी तरह से जांच में नकली निकले है। क्लास नही लगी तो हुआ खुलासा जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि कालेज की क्लास शुरू होने के बाद जब उन्होंने इन लोगों से कहा कि बेटी की क्लास कब से शुरू हो जाएगी। तो ये ठग बार-बार उनको कुछ ना कुछ बहाना बनाते हुए टालते रहे। इसी तरह से इन्होंने पूरा 2024 निकाल दिया। जिसके बाद हमें पता चला कि हमारे साथ ठगी हुई है। पुलिस को दी शिकायत पीडित के द्वारा फरीदाबाद के सैक्टर 58 थाना में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत उनको मिली है। साल 2024 का ये पूरा मामला है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर