फरीदाबाद में ईएमयू ट्रेनों का संचालन बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों में कोहरे के बढ़ते असर को देखते हुए 6 ट्रेन रद्द कर दी गई है। जिसका असर फरीदाबाद और दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। जो लोग ट्रेन में सफर करने के लिए केवल 10 से 20 रुपए देते है। अब वहीं लोग 60 रुपए तक का सफर तय करने पर मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि अगर ऐसे ही ईएमयू ट्रेन बंद रही, तो इससे उनकी जेब पर काफी असर पड़ेगा। जिन लोगों की आय केवल 10 या 15 हजार है, वह लोग मेट्रो का किराया कैसे दे पाएंगे। मेट्र व बस का ले रहे सहारा बल्लभगढ़ में ट्रेन न मिलने से परेशान लोग मेट्रो और बसों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे है। छांयसा के पंचायती झुग्गी से आए हरनाम सिंह, चरण सिंह व जीवन सिंह को अपने परिवार के लोगों के साथ कोसीकला जाना था, लेकिन उन्हें बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें ट्रेन बंद होने के बारे में जानकारी मिली। हरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें अपने रिश्तेदारी में पहुंचने के लिए बल्लभगढ़ से गाजियाबाद के लिए सीधे ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन अब उन्हें मेट्रो पकड़कर गाजियाबाद जाना पड़ेगा। इसी तरह न्यू टाउन रेलवे स्टेशन व फरीदाबाद स्टेशन पर भटके यात्रियों को मेट्रो का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। यह ट्रेनें हुई है रद्द सुबह 10 बजे शकूरबस्ती से पलवल, दोपहर एक बजे पलवल से शकूरबस्ती, सुबह 11:15 बजे गाजियाबाद से पलवल, सुबह 8:05 बजे पलवल से गाजियाबाद, सुबह 4:15 बजे नई दिल्ली से कोसीकलां जाने वाली और रात 7:45 बजे कोसी कलां से नई दिल्ली जाने वाली ईएमयू ट्रेन शामल हैं। ट्रेनों को रद्द करने का मुख्य कारण दिल्ली एनसीआर में संभावित धुंध होना माना जा रहा है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में और भी ज्यादा कोहरा पड़ने वाला है। ऐसे में कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती हैं। फरीदाबाद में ईएमयू ट्रेनों का संचालन बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों में कोहरे के बढ़ते असर को देखते हुए 6 ट्रेन रद्द कर दी गई है। जिसका असर फरीदाबाद और दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। जो लोग ट्रेन में सफर करने के लिए केवल 10 से 20 रुपए देते है। अब वहीं लोग 60 रुपए तक का सफर तय करने पर मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि अगर ऐसे ही ईएमयू ट्रेन बंद रही, तो इससे उनकी जेब पर काफी असर पड़ेगा। जिन लोगों की आय केवल 10 या 15 हजार है, वह लोग मेट्रो का किराया कैसे दे पाएंगे। मेट्र व बस का ले रहे सहारा बल्लभगढ़ में ट्रेन न मिलने से परेशान लोग मेट्रो और बसों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे है। छांयसा के पंचायती झुग्गी से आए हरनाम सिंह, चरण सिंह व जीवन सिंह को अपने परिवार के लोगों के साथ कोसीकला जाना था, लेकिन उन्हें बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें ट्रेन बंद होने के बारे में जानकारी मिली। हरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें अपने रिश्तेदारी में पहुंचने के लिए बल्लभगढ़ से गाजियाबाद के लिए सीधे ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन अब उन्हें मेट्रो पकड़कर गाजियाबाद जाना पड़ेगा। इसी तरह न्यू टाउन रेलवे स्टेशन व फरीदाबाद स्टेशन पर भटके यात्रियों को मेट्रो का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। यह ट्रेनें हुई है रद्द सुबह 10 बजे शकूरबस्ती से पलवल, दोपहर एक बजे पलवल से शकूरबस्ती, सुबह 11:15 बजे गाजियाबाद से पलवल, सुबह 8:05 बजे पलवल से गाजियाबाद, सुबह 4:15 बजे नई दिल्ली से कोसीकलां जाने वाली और रात 7:45 बजे कोसी कलां से नई दिल्ली जाने वाली ईएमयू ट्रेन शामल हैं। ट्रेनों को रद्द करने का मुख्य कारण दिल्ली एनसीआर में संभावित धुंध होना माना जा रहा है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में और भी ज्यादा कोहरा पड़ने वाला है। ऐसे में कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
