फाजिल्का में दुल्हन के रिश्तेदारों पर हथियारों से हमला:3 गंभीर रूप से घायल, पुरानी रंजिश के चलते की वारदात

फाजिल्का में दुल्हन के रिश्तेदारों पर हथियारों से हमला:3 गंभीर रूप से घायल, पुरानी रंजिश के चलते की वारदात

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव मौजम में एक शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदल गया। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दुल्हन के घर पर धावा बोल दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। डीजे पर नाच रहे थे रिश्तेदार जानकारी देते हुए दुल्हन की मां कौशल्या बाई ने बताया कि उनकी बेटी की शादी में रिश्तेदार डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे। दुल्हन की विदाई के बाद अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ लोगों पर धारदार हथियारों से वार किए, बल्कि डीजे सिस्टम को भी तोड़ दिया और घर पर पथराव भी किया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग घायल युवक राज सिंह ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक यह हमला क्यों हुआ, लेकिन यह पड़ोसियों से चल रही पुरानी रंजिश का नतीजा था। सभी घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है l पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव मौजम में एक शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदल गया। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दुल्हन के घर पर धावा बोल दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। डीजे पर नाच रहे थे रिश्तेदार जानकारी देते हुए दुल्हन की मां कौशल्या बाई ने बताया कि उनकी बेटी की शादी में रिश्तेदार डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे। दुल्हन की विदाई के बाद अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ लोगों पर धारदार हथियारों से वार किए, बल्कि डीजे सिस्टम को भी तोड़ दिया और घर पर पथराव भी किया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग घायल युवक राज सिंह ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक यह हमला क्यों हुआ, लेकिन यह पड़ोसियों से चल रही पुरानी रंजिश का नतीजा था। सभी घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है l   पंजाब | दैनिक भास्कर