फाजिल्का जिले के गांव घटियां वाली बोदला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक इकबाल सिंह पुत्र आत्मा सिंह के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह गत सुबह 8 बजे से घर से लापता था। जिसके बाद से उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद करीब एक बजे उसका शव पेट पर लिए गए खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला। फसल नहीं हो रही थी अच्छी इकबाल सिंह के भाई कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक इकबाल सिंह की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी वर्ष 2013 में और इसके बाद में दूसरी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दूसरी शादी करने के बाद भी उनका घर नहीं बस सका। जिसके चलते भी वह अक्सर परेशान रहता था। इसके अलावा परिवार की कड़ी मेहनत के बावजूद पिछले कई सालों से फसल अच्छी नहीं हो रही थी। जिसके चलते इकबाल सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर काफी कर्ज हो गया था, जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। लाखों के कर्ज से था परेशान उन्होंने बताया कि उन पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए का कर्ज था। इसके अलावा अन्य कुछ कर्ज था। जिसे वे चुका पाने में असमर्थ थे। इसी आर्थिक और मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने जामुन के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस संबंध में परिवार की ओर से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई गई है। फाजिल्का जिले के गांव घटियां वाली बोदला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक इकबाल सिंह पुत्र आत्मा सिंह के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह गत सुबह 8 बजे से घर से लापता था। जिसके बाद से उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद करीब एक बजे उसका शव पेट पर लिए गए खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला। फसल नहीं हो रही थी अच्छी इकबाल सिंह के भाई कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक इकबाल सिंह की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी वर्ष 2013 में और इसके बाद में दूसरी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दूसरी शादी करने के बाद भी उनका घर नहीं बस सका। जिसके चलते भी वह अक्सर परेशान रहता था। इसके अलावा परिवार की कड़ी मेहनत के बावजूद पिछले कई सालों से फसल अच्छी नहीं हो रही थी। जिसके चलते इकबाल सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर काफी कर्ज हो गया था, जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। लाखों के कर्ज से था परेशान उन्होंने बताया कि उन पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए का कर्ज था। इसके अलावा अन्य कुछ कर्ज था। जिसे वे चुका पाने में असमर्थ थे। इसी आर्थिक और मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने जामुन के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस संबंध में परिवार की ओर से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई गई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
