मॉडल टाउन में भाई से मिलने के लिए 21 सितंबर चंडीगढ़ गए 75 साल बुजुर्ग के घर पर लाखों भारतीय व मामले रुपयों की चोरी हो गई। मॉडल टाउन के एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि उसके पास सुभाष बाली ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उसने बताया कि अपने भाई से मिलने के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था। जब वापस आया तो उसके घर में सामान बिखरा हुआ था। फिर जांच करने पर उसे पता चला कि उसके घर में एक युवक रात करीब 1 बजे दीवार फांद कर घुसा है। इसने 3.10 लाख भारतीय व 1950 अमेरिकन डॉलर (भारतीय रुपयों में 1,63,076.16) चोरी करके ले गए है। पुलिस का कहना है कि अभी सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। वीडियो में एक युवक दिखाई तो दे रहा है, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा। पुलिस उसके आने-जाने के रूट को चेक कर रही है। इसके बाद ही आगे की जांच होगी। फिलहाल अज्ञात पर थाना मॉडल टाउन में केस दर्ज कर दिया है। मॉडल टाउन में भाई से मिलने के लिए 21 सितंबर चंडीगढ़ गए 75 साल बुजुर्ग के घर पर लाखों भारतीय व मामले रुपयों की चोरी हो गई। मॉडल टाउन के एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि उसके पास सुभाष बाली ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उसने बताया कि अपने भाई से मिलने के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था। जब वापस आया तो उसके घर में सामान बिखरा हुआ था। फिर जांच करने पर उसे पता चला कि उसके घर में एक युवक रात करीब 1 बजे दीवार फांद कर घुसा है। इसने 3.10 लाख भारतीय व 1950 अमेरिकन डॉलर (भारतीय रुपयों में 1,63,076.16) चोरी करके ले गए है। पुलिस का कहना है कि अभी सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। वीडियो में एक युवक दिखाई तो दे रहा है, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा। पुलिस उसके आने-जाने के रूट को चेक कर रही है। इसके बाद ही आगे की जांच होगी। फिलहाल अज्ञात पर थाना मॉडल टाउन में केस दर्ज कर दिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

कपूरथला में कार की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत:ई-रिक्शा चालक और बच्चा घायल, रिश्तेदारों से मिलने गई दोनों महिलाएं
कपूरथला में कार की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत:ई-रिक्शा चालक और बच्चा घायल, रिश्तेदारों से मिलने गई दोनों महिलाएं कपूरथला में जालंधर-अमृतसर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सुभानपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सुभानपुर के जांच अधिकारी ASI कुलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार चालक के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। मृतक महिलाओं की पहचान नीलम कुमारी (30 वर्ष) पत्नी कुलविंदर सिंह और सीमा रानी (27 वर्ष) पत्नी मलकीत सिंह निवासी गुरु रविदास नगर, जालंधर के रुप में हुई है। दोनों मृतक महिलाएं जेठानी व देवरानी थी। बच्चे और रिक्शा चालक की हालत गंभीर ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रात उन्हें सूचना मिली थी कि हमीरा और सुभानपुर के बीच एक तेज रफ्तार पोलो कार ने आगे जा रही ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिस कारण दो महिलाएं, ई-रिक्शा चालक व एक बच्चा बुरी तरह घायल हुए हैं। तभी कार्यकारी SHO बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए गांव मुस्तफाबाद स्थित SGL चैरिटेबल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने नीलम कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीमा, उसका 5 वर्षीय बेटा नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सीमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां से डॉक्टर ने 5 वर्षीय नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। समागम में भाग लेने जा रही थी महिलाएं मृतक महिला सीमा के पति मलकीत सिंह के अनुसार, उसकी पत्नी व भाभी ई-रिक्शा में सवार होकर सुभानपुर में रिश्तेदारों को मिलने गई थी। वहां से उन्होंने कपूरथला में किसी समागम में भाग लेने के लिए जाना था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। जिसमे दोनों की जान चली गई। सुभानपुर थाना पुलिस ने मलकीत सिंह के बयान के आधार पर कार चालक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव बागड़ियां भुलत्थ के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।

अंकुर कक्षा के नन्हे छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया
अंकुर कक्षा के नन्हे छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया लुधियाना| इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर बलजिंदर सिंह, अकादमिक डायरेक्टर हरमन सिंह, स्कूल प्रिंसिपल शीतल नथैनिएल की अध्यक्षता में अंकुर कक्षा के नन्हे छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के नन्हे छात्रों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने रैंप वॉक, डांस, कविता भी सुनाई। विजयी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल नन्हे छात्रों की सराहना करते हुए आगामी समय के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।

जालंधर की मकसूदा मंडी के आढ़ती-फड़ीवालों की हड़ताल की धमकी:ठेकेदारों की जबरन वसूली से परेशान; बोले-हल न निकला तो अनिश्चित काल तक होगी हड़ताल
जालंधर की मकसूदा मंडी के आढ़ती-फड़ीवालों की हड़ताल की धमकी:ठेकेदारों की जबरन वसूली से परेशान; बोले-हल न निकला तो अनिश्चित काल तक होगी हड़ताल पंजाब में दोआबा की सबसे बड़ी मकसूदा मंडी के आढ़ती और फड़ी वाले हड़ताल पर जा सकते हैं। ऐसा इसलिए किया जाएगा, क्योंकि मकसूदा सब्जी मंडी के अंदर पार्किंग और रिटेल फड़ी वालों से अवैध रूप से तय रकम से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। इसी से आढ़ती और फड़ी वाले नाराज हैं। ये फैसला आढ़तियों और फड़ीवालों द्वारा की गई मीटिंग में लिया गया। सभी एक साथ मिलकर पंजाब के सीएम, एग्रीकल्चर मिनिस्टर, जिलाधीश, डीएमओ, मार्कीट कमेटी के सैक्रेटरी और चेयरमैन को अपना मांगपत्र सौंपेंगे। अगर इसका कोई पक्का हल नहीं निकाला गया, तो फिर सभी आढ़ती और फड़ी वाले अनिश्चित काल तक हड़ताल पर चले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा- इसका जिम्मेदार सिर्फ मंडी प्रशासन होगा। मीटिंग में बुलाए गए थे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मिली जानकारी के अनुसार मीटिंग में शामिल होने के लिए मुख्य तौर पर आम आदमी पार्टी के नॉर्थ हलके से उम्मीदवार रहे और वरिष्ठ नेता दिनेश ढल्ल को बुलाया गया था। जिनके सामने सभी समस्याओं के बारे में बताया गया और तुरंत उसका हल निकाले जाने की मांग की गई। आढ़ती शंटी बत्रा ने कहा- मार्केट कमेटी हर माह 3 हजार रुपए लेती है और हमेशा ये एडवांस ही जाता है। मगर बावजूद इसके ठेकेदार के कारिंदे गुंडागर्दी के साथ उनसे एक दिन में दो बार 200-200 रुपए की पर्ची कटवाते हैं। एक तरफ वह पहले से ही 3 हजार रुपए दे चुके हैं लेकिन उनसे 12 हजार रुपए और लिया जा रहा है। ये हम सब के लिए एक धक्के की तरह है। इसलिए ये फैसला लिया गया है।