पंजाब में बठिंडा की उच्च सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में सुक्खा कालवा गिरोह के दो गैंगस्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह ने खाना लेने से इनकार कर दिया है। दोनों अपराधियों ने जेल प्रशासन द्वारा फोन कॉल के जरिए बात कराने का विरोध करते हुए यह कदम उठाया है। उनका कहना है कि जेल प्रशासन परिजनों से मिलने नहीं दे रहा है। 22 जनवरी से दोनों खाना नहीं ले रहे हैं। गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह पर हत्या और लूटपाट समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इस मामले की जानकारी सिविल प्रशासन को दे दी है। डिप्टी कमिश्नर बठिंडा शौकत अहमद पारे ने एसडीएम बठिंडा और डीएसपी सिटी सरबजीत सिंह बराड़ को स्थिति संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। जेल प्रशासन पर लगाए आरोप एसपी डी नरिंदर सिंह के अनुसार, दोनों अधिकारी गैंगस्टरों से बातचीत कर भूख हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, दोनों गैंगस्टरों ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और नियमित रूप से शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पंजाब में बठिंडा की उच्च सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में सुक्खा कालवा गिरोह के दो गैंगस्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह ने खाना लेने से इनकार कर दिया है। दोनों अपराधियों ने जेल प्रशासन द्वारा फोन कॉल के जरिए बात कराने का विरोध करते हुए यह कदम उठाया है। उनका कहना है कि जेल प्रशासन परिजनों से मिलने नहीं दे रहा है। 22 जनवरी से दोनों खाना नहीं ले रहे हैं। गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह पर हत्या और लूटपाट समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इस मामले की जानकारी सिविल प्रशासन को दे दी है। डिप्टी कमिश्नर बठिंडा शौकत अहमद पारे ने एसडीएम बठिंडा और डीएसपी सिटी सरबजीत सिंह बराड़ को स्थिति संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। जेल प्रशासन पर लगाए आरोप एसपी डी नरिंदर सिंह के अनुसार, दोनों अधिकारी गैंगस्टरों से बातचीत कर भूख हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, दोनों गैंगस्टरों ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और नियमित रूप से शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
