बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल में एक बार फिर हिंसक घटना सामने आई है। जेल के क्लीनिक में दवा लेने गए हवालातियों पर विरोधी गुट ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में 6 हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक के सिर में 17 टांके लगे हैं। घायल हवालातियों में से परगट सिंह और गुरसेवक सिंह ने बताया कि वे जेल क्लीनिक में इलाज के लिए गए थे, जहां दूसरे गुट ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जेल प्रशासन ने न तो उनकी बैरक बदली और न ही सुरक्षा की उचित व्यवस्था की। उल्टे विरोधी गुट को समर्थन दिया जा रहा है। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. गुरमेल के अनुसार, सभी घायल हवालातियों का इलाज जारी है और वर्तमान में सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है। घायल हवालातियों ने जेल प्रशासन पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं और न्याय की मांग की है। बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल में एक बार फिर हिंसक घटना सामने आई है। जेल के क्लीनिक में दवा लेने गए हवालातियों पर विरोधी गुट ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में 6 हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक के सिर में 17 टांके लगे हैं। घायल हवालातियों में से परगट सिंह और गुरसेवक सिंह ने बताया कि वे जेल क्लीनिक में इलाज के लिए गए थे, जहां दूसरे गुट ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जेल प्रशासन ने न तो उनकी बैरक बदली और न ही सुरक्षा की उचित व्यवस्था की। उल्टे विरोधी गुट को समर्थन दिया जा रहा है। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. गुरमेल के अनुसार, सभी घायल हवालातियों का इलाज जारी है और वर्तमान में सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है। घायल हवालातियों ने जेल प्रशासन पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं और न्याय की मांग की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
