पंजाब के बठिंडा में किसान नेता दविंदर सिंह सरां की उनके बेटे और उसके साथियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। विवाद जमीन को लेकर बताया जा रहा है। किसान नेता दविंदर सिंह सरां 2022 के विधानसभा चुनाव में तलवंडी साबो से किसान संगठनों के उम्मीदवार थे। पुलिस वारदात को लेकर छानबीन में लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक, दविंदर सिंह सरां के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते 10 मई को दविंदर सिंह के बेटे अमनिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पिता पर पर हमला किया था। उसे बुरी तरह से पीटा गया। हमले में दविंदर सिंह सरां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया था। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की हत्या का लेकर दविंदर सिंह सरां की पत्नी सुखविंदर कौर ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। तलवंडी साबो पुलिस ने अमनिंदर सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सुखविंदर कौर गुरुसर जगा की रहने वाली है। पंजाब के बठिंडा में किसान नेता दविंदर सिंह सरां की उनके बेटे और उसके साथियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। विवाद जमीन को लेकर बताया जा रहा है। किसान नेता दविंदर सिंह सरां 2022 के विधानसभा चुनाव में तलवंडी साबो से किसान संगठनों के उम्मीदवार थे। पुलिस वारदात को लेकर छानबीन में लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक, दविंदर सिंह सरां के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते 10 मई को दविंदर सिंह के बेटे अमनिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पिता पर पर हमला किया था। उसे बुरी तरह से पीटा गया। हमले में दविंदर सिंह सरां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया था। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की हत्या का लेकर दविंदर सिंह सरां की पत्नी सुखविंदर कौर ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। तलवंडी साबो पुलिस ने अमनिंदर सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सुखविंदर कौर गुरुसर जगा की रहने वाली है। पंजाब | दैनिक भास्कर
