पंजाब के बठिंडा के भगता भाईका में एक स्थानीय व्यक्ति राजीव कुमार पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले में व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना उस समय हुई, जब राजीव कुमार अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन पर बात करने के दौरान वारदात घायल के अनुसार वह एक दोस्त से मिलने के लिए अपनी कार से उतरे थे। इस दौरान कुछ नगर पंचायत कर्मचारियों ने उनसे कूड़े के डंप को लेकर बात की। जब वह संबंधित अधिकारियों को फोन कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उनकी राइफल छीनी और फिर उसी से उन पर गोली चला दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि घायल को पहले भगता भाईका अस्पताल और फिर बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और सीआईए स्टाफ की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण किया गया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पंजाब के बठिंडा के भगता भाईका में एक स्थानीय व्यक्ति राजीव कुमार पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले में व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना उस समय हुई, जब राजीव कुमार अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन पर बात करने के दौरान वारदात घायल के अनुसार वह एक दोस्त से मिलने के लिए अपनी कार से उतरे थे। इस दौरान कुछ नगर पंचायत कर्मचारियों ने उनसे कूड़े के डंप को लेकर बात की। जब वह संबंधित अधिकारियों को फोन कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उनकी राइफल छीनी और फिर उसी से उन पर गोली चला दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि घायल को पहले भगता भाईका अस्पताल और फिर बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और सीआईए स्टाफ की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण किया गया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
