बठिंडा में आज एक व्यक्ति का शव मिला है। पटियाला फाटक के पास निर्माणाधीन पुल के पास से शव मिला है। सुबह 7 बजे सहारा मुख्यालय को इसकी सूचना मिली। सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड से विक्की कुमार और गौतम गोयल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक चार पहिया रेहड़ी पर एक व्यक्ति रजाई में लिपटा हुआ था। उसका आधा शरीर रेहड़ी से बाहर लटक रहा था। टीम ने तुरंत जीआरपी थाने को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब रजाई हटाई गई, तो व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की जेब और आसपास की तलाशी ली गई, लेकिन कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सहारा टीम ने बताया कि शव को पहचान के लिए 100 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। बठिंडा में आज एक व्यक्ति का शव मिला है। पटियाला फाटक के पास निर्माणाधीन पुल के पास से शव मिला है। सुबह 7 बजे सहारा मुख्यालय को इसकी सूचना मिली। सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड से विक्की कुमार और गौतम गोयल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक चार पहिया रेहड़ी पर एक व्यक्ति रजाई में लिपटा हुआ था। उसका आधा शरीर रेहड़ी से बाहर लटक रहा था। टीम ने तुरंत जीआरपी थाने को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब रजाई हटाई गई, तो व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की जेब और आसपास की तलाशी ली गई, लेकिन कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सहारा टीम ने बताया कि शव को पहचान के लिए 100 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
