पंजाब के बरनाला जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव धूरकोट में 40 वर्षीय चमकौर सिंह उर्फ कोरा का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी के अवैध संबंधों से था परेशान जानकारी के अनुसार मृतक के भाई राम सिंह, गुरनाम सिंह, सुखपाल सिंह और बहन करमजीत कौर ने बताया कि चमकौर सिंह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था। वह पत्नी को गलत काम से रोकता था। पत्नी कई-कई दिन घर से बाहर रहती थी। एक दिन पहले चढ़ गया था टावर पर परिवार ने बताया कि एक दिन पहले चमकौर सिंह परेशानी में टावर पर चढ़ गया था, उन्हें शपथ दिलाकर नीचे उतारा गया। अगली सुबह उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि पहले हत्या की गई और फिर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया। मृतक के पीछे दो बेटियां और एक बेटा हैं। परिवार ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस उन्होंने पत्नी के मोबाइल नंबरों की जांच करने की भी मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। जानकारी देते हुए थाना रूड़ेके कलां के एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक कौर सिंह ने घर के हालात से दुखी होकर सुसाइड किया है। परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के बरनाला जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव धूरकोट में 40 वर्षीय चमकौर सिंह उर्फ कोरा का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी के अवैध संबंधों से था परेशान जानकारी के अनुसार मृतक के भाई राम सिंह, गुरनाम सिंह, सुखपाल सिंह और बहन करमजीत कौर ने बताया कि चमकौर सिंह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था। वह पत्नी को गलत काम से रोकता था। पत्नी कई-कई दिन घर से बाहर रहती थी। एक दिन पहले चढ़ गया था टावर पर परिवार ने बताया कि एक दिन पहले चमकौर सिंह परेशानी में टावर पर चढ़ गया था, उन्हें शपथ दिलाकर नीचे उतारा गया। अगली सुबह उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि पहले हत्या की गई और फिर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया। मृतक के पीछे दो बेटियां और एक बेटा हैं। परिवार ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस उन्होंने पत्नी के मोबाइल नंबरों की जांच करने की भी मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। जानकारी देते हुए थाना रूड़ेके कलां के एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक कौर सिंह ने घर के हालात से दुखी होकर सुसाइड किया है। परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
