पंजाब के बरनाला में संगरूर मार्ग स्थित हरिगढ़ नहर में दो व्यक्ति डूब गए। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इसमें एक व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदा था, जिसके बचाने के लिए दूसरे व्यक्ति ने पीछे से छलांग लगा दी थी। जानकारी अनुसार, संगरूर के रहने वाले जरनैल सिंह ने आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। जरनैल मानसिक रूप से बीमार है। उसे बचाने के लिए पास से गुजर रहे हरिगढ़ निवासी शरणप्रीत सिंह ने भी नहर में छलांग लगा दी। जरनैल का वजन ज्यादा होने के कारण दोनों डूबे शरणप्रीत तैरना जानते थे। लेकिन जरनैल का वजन ज्यादा होने के कारण उन्होंने शरणप्रीत को पकड़ लिया। इस कारण दोनों की डूब गए। स्थानीय लोगों ने शरणप्रीत का शव नहर से बाहर निकाल लिया है। जरनैल सिंह के शव की तलाश जारी है। धनौला थाना एसएचओ लखवीर सिंह के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के बरनाला में संगरूर मार्ग स्थित हरिगढ़ नहर में दो व्यक्ति डूब गए। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इसमें एक व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदा था, जिसके बचाने के लिए दूसरे व्यक्ति ने पीछे से छलांग लगा दी थी। जानकारी अनुसार, संगरूर के रहने वाले जरनैल सिंह ने आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। जरनैल मानसिक रूप से बीमार है। उसे बचाने के लिए पास से गुजर रहे हरिगढ़ निवासी शरणप्रीत सिंह ने भी नहर में छलांग लगा दी। जरनैल का वजन ज्यादा होने के कारण दोनों डूबे शरणप्रीत तैरना जानते थे। लेकिन जरनैल का वजन ज्यादा होने के कारण उन्होंने शरणप्रीत को पकड़ लिया। इस कारण दोनों की डूब गए। स्थानीय लोगों ने शरणप्रीत का शव नहर से बाहर निकाल लिया है। जरनैल सिंह के शव की तलाश जारी है। धनौला थाना एसएचओ लखवीर सिंह के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
