बरेली में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। किसान तेंदुए से भिड़ गया। तेंदुए ने किसान की गर्दन पकड़ ली। चेहरे पर पंजा मार दिया। जिससे किसान का जबड़ा 4 जगह से टूट गया। आंख पर गंभीर चोट आई है। पूरे शरीर पर 20 से अधिक घाव हैं। किसान की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे। तब तेंदुआ पास के खेतों में भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। पुलिस ने किसान को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किसान को प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमानपुर की है। सबसे पहले देखिए घायल किसान की तीन तस्वीरें पुलिस ने ग्रामीणों को अकेले खेत में जाने से मना किया है। वन विभाग की 4 टीमें तेंदुए की तलाश में जुट गई हैं। तेंदुए पर नजर रखने के लिए पूरे क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर और मस्जिदों से भी ऐलान कराया जा रहा है। तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह गांव में घूमते हुए दिखाई दे रहा है। वन विभाग का कहना है कि यह वीडियो यहां का नहीं है। खेत में सिंचाई करते वक्त किसान पर हमला गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमानपुर निवासी किसान अरविंद कुमार (30) शुक्रवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत पर सिंचाई करने गया था। तभी अचानक पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। किसान की गर्दन पकड़ ली। अरविंद के चेहरे पर हमला कर दिया। किसान के चेहरे पर 8 जगह घाव लगे हैं। इसके अलावा हाथ, कंधे और सीने पर 12 घाव हैं। अरविंद की चीख सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसान पहुंचे। यह देख तेंदुआ वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ वहीं कहीं खेतों में छिपा हुआ है। ग्रामीणों में दहशत तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेत में सिंचाई करने भी नहीं जा रहे हैं। किसान अगर कहीं जा रहे हैं तो हाथों में लाठी-डंडे लेकर झुंड में निकल रहे हैं। DFO बोलीं – निगरानी जारी है, जल्द पकड़ा जाएगा DFO दीक्षा भंडारी ने बताया कि क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमानपुर में एक किसान अरविंद कुमार खेत पर सिंचाई कर रहा था, इस दौरान किसी वन्य जीव ने उस पर हमला किया है। SDM, तहसीलदार, वन विभाग की 4 टीमें और पुलिस लगातार तेंदुए की निगरानी में लगी हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। वन्य जीव का एक पदचिह्न भी मिला है। ग्रामीणों को अकेले घर से निकलने से रोका गया है। ———- यह खबर भी पढ़िए इंजीनियर बेटे की अस्थियां लेकर जा रहे मां-पिता की मौत:पत्नी-भतीजा गंभीर, फतेहपुर में डंपर में घुसी कार, जीजा-ड्राइवर की भी जान गई फतेहपुर में बेकाबू अर्टिगा कार हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में इंजीनियर बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे मां, पिता और जीजा समेत 4 लोगों की मौत हो गई। सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी और 12 साल के भतीजे की हालत गंभीर है। कार सवार झांसी के रहने वाले थे। उनका बेटा 12 अप्रैल को मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में डूब गया था। 5 दिन बाद, यानी 17 अप्रैल को उसकी लाश मिली थी। कल उसका अंतिम संस्कार किया गया था। हादसा सुबह 8 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सुजानीपुर मोड़ के पास हुआ। पूरी खबर पढ़िए बरेली में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। किसान तेंदुए से भिड़ गया। तेंदुए ने किसान की गर्दन पकड़ ली। चेहरे पर पंजा मार दिया। जिससे किसान का जबड़ा 4 जगह से टूट गया। आंख पर गंभीर चोट आई है। पूरे शरीर पर 20 से अधिक घाव हैं। किसान की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे। तब तेंदुआ पास के खेतों में भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। पुलिस ने किसान को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किसान को प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमानपुर की है। सबसे पहले देखिए घायल किसान की तीन तस्वीरें पुलिस ने ग्रामीणों को अकेले खेत में जाने से मना किया है। वन विभाग की 4 टीमें तेंदुए की तलाश में जुट गई हैं। तेंदुए पर नजर रखने के लिए पूरे क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर और मस्जिदों से भी ऐलान कराया जा रहा है। तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह गांव में घूमते हुए दिखाई दे रहा है। वन विभाग का कहना है कि यह वीडियो यहां का नहीं है। खेत में सिंचाई करते वक्त किसान पर हमला गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमानपुर निवासी किसान अरविंद कुमार (30) शुक्रवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत पर सिंचाई करने गया था। तभी अचानक पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। किसान की गर्दन पकड़ ली। अरविंद के चेहरे पर हमला कर दिया। किसान के चेहरे पर 8 जगह घाव लगे हैं। इसके अलावा हाथ, कंधे और सीने पर 12 घाव हैं। अरविंद की चीख सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसान पहुंचे। यह देख तेंदुआ वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ वहीं कहीं खेतों में छिपा हुआ है। ग्रामीणों में दहशत तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेत में सिंचाई करने भी नहीं जा रहे हैं। किसान अगर कहीं जा रहे हैं तो हाथों में लाठी-डंडे लेकर झुंड में निकल रहे हैं। DFO बोलीं – निगरानी जारी है, जल्द पकड़ा जाएगा DFO दीक्षा भंडारी ने बताया कि क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमानपुर में एक किसान अरविंद कुमार खेत पर सिंचाई कर रहा था, इस दौरान किसी वन्य जीव ने उस पर हमला किया है। SDM, तहसीलदार, वन विभाग की 4 टीमें और पुलिस लगातार तेंदुए की निगरानी में लगी हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। वन्य जीव का एक पदचिह्न भी मिला है। ग्रामीणों को अकेले घर से निकलने से रोका गया है। ———- यह खबर भी पढ़िए इंजीनियर बेटे की अस्थियां लेकर जा रहे मां-पिता की मौत:पत्नी-भतीजा गंभीर, फतेहपुर में डंपर में घुसी कार, जीजा-ड्राइवर की भी जान गई फतेहपुर में बेकाबू अर्टिगा कार हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में इंजीनियर बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे मां, पिता और जीजा समेत 4 लोगों की मौत हो गई। सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी और 12 साल के भतीजे की हालत गंभीर है। कार सवार झांसी के रहने वाले थे। उनका बेटा 12 अप्रैल को मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में डूब गया था। 5 दिन बाद, यानी 17 अप्रैल को उसकी लाश मिली थी। कल उसका अंतिम संस्कार किया गया था। हादसा सुबह 8 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सुजानीपुर मोड़ के पास हुआ। पूरी खबर पढ़िए उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
बरेली में तेंदुए से 10 मिनट तक लड़ा किसान:शरीर पर 20 घाव, ग्रामीणों को अकेले घर से निकलने से रोका
