बर्थडे पर भाई का 2 बहनों के साथ उठेगा जनाजा:बहनों को स्कूल लेने गया था, हाथरस में 4 बच्चों को ट्रक ने कुचला

बर्थडे पर भाई का 2 बहनों के साथ उठेगा जनाजा:बहनों को स्कूल लेने गया था, हाथरस में 4 बच्चों को ट्रक ने कुचला

आगरा में सड़क हादसे भाई और दो सगी बहनों की मौत हो गई। भाई के बर्थडे पर तीनों का जनाजा उठेगा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बेटे के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। आज उस घर में मातम पसरा है। रात से ही पूरा मोहल्ला घर के सामने जमा है। लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। भाई अपना जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार सुबह बहनों को लेने उनके छात्रावास हाथरस गया था। लौटते समय रास्ते में बाइक फिसलने से चारों को पीछे से आ रहा ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सभी की मौत हो गई। अब जानिए पूरा घटनाक्रम
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशन निवासी शमसुद्दीन की चार बेटी और एक बेटा है। चारों बेटियां मुस्कान, शाहनाज, काजल और नरगिस हाथरस के इगलास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती हैं। वहीं, चंदन नगर में रहने वाले नीरज शर्मा की दो बेटियां पीहू और सिमी भी कस्तूरबा में पढ़ रही थीं। आज शहजाद का जन्मदिन था इसीलिए वह बहनों को लेने स्कूल गया था। शनिवार को शहजाद अपने दोस्त वीकेश के साथ दो बाइक से बहनों को लेने गया था। वहां पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाली पीहू और सिमी भी अपने घरवालों से पूछकर साथ चलने को तैयार हो गईं। शहजाद की बाइक पर नरगिस (14), शहनाज (13) और पीहू (12) बैठ गईं। वीकेश की बाइक पर सिमी और मुस्कान बैठी थीं। रास्ते में इगलास के पास सामने से आ रहे कपड़ों से भरे रिक्शे को देखकर शहजाद असंतुलित होकर गिर गया। तीनों लड़कियां भी सड़क पर गिर गईं। तभी हाथरस की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नरगिस, शहनाज और पीहू को मृत घोषित कर दिया। शहजाद को आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शहजाद की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतक छात्राओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन हाथरस पहुंचे। बहन को देखकर बेहोश हो गई सिमी
वीनेश की बाइक पर बैठी सिमी भी थोडी देर बाद घटनास्थल पर पहुंच गई। देखा तो उसकी बहन पीहू सड़क पर लहूलुहान पड़ी थी। बहन को देखते ही सिमी बेहोश हो गई। उस समय भाई शहजाद की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने शहजाद के साथ सिमी को भी एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मां को नहीं बताया, सिमी को भी नहीं पता
हादसे के बाद शहजाद का परिवार तो हाथरस पहुंच गया, लेकिन पीहू की मौत की सूचना उसके घर पर नहीं दी। पीहू के पिता नीरज शर्मा मुंबई में फैक्ट्री में काम करते हैं। घर पर मां अकेली थी। ऐसे में उन्हें बताया कि एक्सीडेंट में पीहू के चोट लग गई है। सिमी को भी बहन की मौत के बारे में नहीं बताया है। पीहू की मौसी ने बताया कि पीहू दो महीने बाद छुट्‌टी पर घर आ रही थी। ये खबर भी पढ़ें- UP में 3 लाख में लड़की-5 लाख में लड़का खरीदिए:बच्ची सांवली है, 30 हजार कम दे देना… कैमरे पर मासूमों का सौदा बच्ची सांवली है… इसको जॉनसन बेबी पाउडर लगाना, आठ दिन में गोरी हो जाएगी। इसका रेट 30 हजार कम करा देंगे। ज्यादा सुंदर बच्चा चाहिए तो मई तक रुक जाइए। हमारी एक पार्टी का सातवां महीना चल रहा है। पांच हजार रुपए में लखीमपुर से पता लगा लेंगे कि बड़ा (बेटा) निकल रहा है या छोटी (बेटी)। लखनऊ में मासूम बच्ची का सौदा कर रही यह महिला चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की सदस्य है। गैंग तक पहुंचने में दैनिक भास्कर टीम को 20 दिन लगे। हमारा रिपोर्टर नि:संतान बनकर इस गिरोह तक पहुंचा। लखनऊ में बच्ची की डिलीवरी तय की गई। गैंग की दूसरी महिला सदस्य दिल्ली से बच्ची लेकर आई। पढ़ें पूरी खबर आगरा में सड़क हादसे भाई और दो सगी बहनों की मौत हो गई। भाई के बर्थडे पर तीनों का जनाजा उठेगा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बेटे के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। आज उस घर में मातम पसरा है। रात से ही पूरा मोहल्ला घर के सामने जमा है। लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। भाई अपना जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार सुबह बहनों को लेने उनके छात्रावास हाथरस गया था। लौटते समय रास्ते में बाइक फिसलने से चारों को पीछे से आ रहा ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सभी की मौत हो गई। अब जानिए पूरा घटनाक्रम
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशन निवासी शमसुद्दीन की चार बेटी और एक बेटा है। चारों बेटियां मुस्कान, शाहनाज, काजल और नरगिस हाथरस के इगलास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती हैं। वहीं, चंदन नगर में रहने वाले नीरज शर्मा की दो बेटियां पीहू और सिमी भी कस्तूरबा में पढ़ रही थीं। आज शहजाद का जन्मदिन था इसीलिए वह बहनों को लेने स्कूल गया था। शनिवार को शहजाद अपने दोस्त वीकेश के साथ दो बाइक से बहनों को लेने गया था। वहां पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाली पीहू और सिमी भी अपने घरवालों से पूछकर साथ चलने को तैयार हो गईं। शहजाद की बाइक पर नरगिस (14), शहनाज (13) और पीहू (12) बैठ गईं। वीकेश की बाइक पर सिमी और मुस्कान बैठी थीं। रास्ते में इगलास के पास सामने से आ रहे कपड़ों से भरे रिक्शे को देखकर शहजाद असंतुलित होकर गिर गया। तीनों लड़कियां भी सड़क पर गिर गईं। तभी हाथरस की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नरगिस, शहनाज और पीहू को मृत घोषित कर दिया। शहजाद को आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शहजाद की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतक छात्राओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन हाथरस पहुंचे। बहन को देखकर बेहोश हो गई सिमी
वीनेश की बाइक पर बैठी सिमी भी थोडी देर बाद घटनास्थल पर पहुंच गई। देखा तो उसकी बहन पीहू सड़क पर लहूलुहान पड़ी थी। बहन को देखते ही सिमी बेहोश हो गई। उस समय भाई शहजाद की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने शहजाद के साथ सिमी को भी एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मां को नहीं बताया, सिमी को भी नहीं पता
हादसे के बाद शहजाद का परिवार तो हाथरस पहुंच गया, लेकिन पीहू की मौत की सूचना उसके घर पर नहीं दी। पीहू के पिता नीरज शर्मा मुंबई में फैक्ट्री में काम करते हैं। घर पर मां अकेली थी। ऐसे में उन्हें बताया कि एक्सीडेंट में पीहू के चोट लग गई है। सिमी को भी बहन की मौत के बारे में नहीं बताया है। पीहू की मौसी ने बताया कि पीहू दो महीने बाद छुट्‌टी पर घर आ रही थी। ये खबर भी पढ़ें- UP में 3 लाख में लड़की-5 लाख में लड़का खरीदिए:बच्ची सांवली है, 30 हजार कम दे देना… कैमरे पर मासूमों का सौदा बच्ची सांवली है… इसको जॉनसन बेबी पाउडर लगाना, आठ दिन में गोरी हो जाएगी। इसका रेट 30 हजार कम करा देंगे। ज्यादा सुंदर बच्चा चाहिए तो मई तक रुक जाइए। हमारी एक पार्टी का सातवां महीना चल रहा है। पांच हजार रुपए में लखीमपुर से पता लगा लेंगे कि बड़ा (बेटा) निकल रहा है या छोटी (बेटी)। लखनऊ में मासूम बच्ची का सौदा कर रही यह महिला चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की सदस्य है। गैंग तक पहुंचने में दैनिक भास्कर टीम को 20 दिन लगे। हमारा रिपोर्टर नि:संतान बनकर इस गिरोह तक पहुंचा। लखनऊ में बच्ची की डिलीवरी तय की गई। गैंग की दूसरी महिला सदस्य दिल्ली से बच्ची लेकर आई। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर