झज्जर के बहादुरगढ़ में आज कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 7 मीटर रही। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है l तापमान गिरने और घने कोहरे की वजह से सुबह के समय होने वाले लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय घरों से निकलने वाले कामकाजी लोगों को भी काफी परेशानी का काम करना पड़ा है। लोगों को अपने वाहन चलाने में भी काफी दिक्कत महसूस हो रही है। लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट ऑन करके सफर करना पड़ रहा है। इस कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी का सबक बना हुआ है। बहादुरगढ़ में एक्यूआई लेवल एक बार फिर से 200 के पार हो गया है। वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 पार्टिकल्स की संख्या बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झज्जर के बहादुरगढ़ में आज कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 7 मीटर रही। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है l तापमान गिरने और घने कोहरे की वजह से सुबह के समय होने वाले लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय घरों से निकलने वाले कामकाजी लोगों को भी काफी परेशानी का काम करना पड़ा है। लोगों को अपने वाहन चलाने में भी काफी दिक्कत महसूस हो रही है। लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट ऑन करके सफर करना पड़ रहा है। इस कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी का सबक बना हुआ है। बहादुरगढ़ में एक्यूआई लेवल एक बार फिर से 200 के पार हो गया है। वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 पार्टिकल्स की संख्या बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
