बांदा में पत्नी और 3 महीने की बेटी की हत्या:फिर फंदे पर लटक कर जान दी; सुसाइड नोट में ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया

बांदा में पत्नी और 3 महीने की बेटी की हत्या:फिर फंदे पर लटक कर जान दी; सुसाइड नोट में ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया

सास की प्रताड़ना से तंग आकर बांदा में पत्नी और 3 महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे किराए के मकान से तीनों के शव बरामद किए। पड़ोसियों ने शाम को किराए के मकान से लगातार बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला और उसके बेटे की लाश बेड पर, जबकि पति का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना अतर्रा कोतवाली स्थित अतर्रा कस्बे की है। पुलिस को मामले की जांच में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे 3 दिन पहले जितेंद्र ने अपने दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया था। नोट में उसने अपने सास-ससुर और पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। अब पढ़िए पूरा मामला… कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी निवासी लल्लू प्रजापति के बेटे जितेंद्र (22) की शादी 20 अप्रैल 2024 को अतर्रा कस्बा निवासी ममता की बेटी गौरा (20) से हुई थी। 3 महीने पहले गौरा ने एक बेटे (शिवांस) को जन्म दिया। जितेंद्र के छोटे भाई गोविंद ने बताया- शादी के बाद से जितेंद्र को उसकी सास ममता ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। सास कहती थी कि तुम अपने परिवार के साथ मेरी बेटी को नहीं रखोगे। ससुराल के पास ही आकर रहो। पत्नी गौरा भी अपनी मां के कहने पर जितेंद्र से झगड़ा करती थी। 8 महीने पहले शिफ्ट किया
गोविंद ने बताया कि शादी के बाद जितेंद्र पत्नी को लेकर घर पर ही रहता था। लेकिन पत्नी और सास से परेशान होकर उसने 8 महीने पहले अपना घर छोड़ दिया। इसके बाद वह अतर्रा कस्बे में रामकुमार प्रजापति के मकान में किराए पर रहने लगा। 6 अप्रैल को लौटा था घर
जितेंद्र अहमदाबाद में रहकर लोहे की फैक्ट्री में काम करता था। उसका छोटा भाई अरविंद भी अहमदाबाद में रहता था। 6 मई को ही वह वापस अतर्रा लौटा था। पुलिस की मानें तो अगले दिन 7 मई को ही उसने गौरा और बेटे शिवांस की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। अब पढ़िए सुसाइड नोट… जितेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा- मैं बहुत परेशान हो चुका हूं। गौरा की मम्मी ममता देवी ने मुझे बुलाया था। मैंने मना किया तो गौरा ने मुझे बार-बार फोन करके बुलाया। मुझसे बोली थीं कि शीलू (साली) आ गई है। तुम भी आकर दस्तखत करो। नहीं तो हम तुम्हें फंसा देंगे। गौरा की मम्मी और पापा ने मुझे घर बुलाकर बहुत मारा-पीटा। फिर मैंने सोंचा कि अब मैं मर जाऊं। मकान मालिक ने दी जानकारी
गोविंद ने बताया- शनिवार को करीब 3 बजे मकान मालिक रामकुमार ने हमें घटना की जानकारी दी। बहन रेखा ने बताया कि जितेंद्र का फोन चेक करने पर उसमें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसे उसने 3 दिन पहले 7 मई को अपने बचपन के दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया था। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र कभी-कभार शराब भी पीता था। हालांकि मकान मालिक रामकुमार का कहना है कि जितेंद्र काफी शांत स्वभाव का था। पत्नी गौरा को झगड़ा करते हुए कई बार सुना था। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या:रेप की आशंका, घर के पीछे खून से लथपथ शव मिला; शाम से लापता थी सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। रेप की आशंका है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वारदात सदर थाना क्षेत्र की है। बच्ची शुक्रवार शाम से घर से लापता थी। शनिवार सुबह घर के पीछे उसका शव मिला। बच्ची की मां ने कहा- शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बच्ची दरवाजे पर तरबूज खा रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई। रातभर हम लोग ढूंढते रहे। शनिवार सुबह घर के पीछे बच्ची का शव मिला। पढ़ें पूरी खबर… सास की प्रताड़ना से तंग आकर बांदा में पत्नी और 3 महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे किराए के मकान से तीनों के शव बरामद किए। पड़ोसियों ने शाम को किराए के मकान से लगातार बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला और उसके बेटे की लाश बेड पर, जबकि पति का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना अतर्रा कोतवाली स्थित अतर्रा कस्बे की है। पुलिस को मामले की जांच में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे 3 दिन पहले जितेंद्र ने अपने दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया था। नोट में उसने अपने सास-ससुर और पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। अब पढ़िए पूरा मामला… कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी निवासी लल्लू प्रजापति के बेटे जितेंद्र (22) की शादी 20 अप्रैल 2024 को अतर्रा कस्बा निवासी ममता की बेटी गौरा (20) से हुई थी। 3 महीने पहले गौरा ने एक बेटे (शिवांस) को जन्म दिया। जितेंद्र के छोटे भाई गोविंद ने बताया- शादी के बाद से जितेंद्र को उसकी सास ममता ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। सास कहती थी कि तुम अपने परिवार के साथ मेरी बेटी को नहीं रखोगे। ससुराल के पास ही आकर रहो। पत्नी गौरा भी अपनी मां के कहने पर जितेंद्र से झगड़ा करती थी। 8 महीने पहले शिफ्ट किया
गोविंद ने बताया कि शादी के बाद जितेंद्र पत्नी को लेकर घर पर ही रहता था। लेकिन पत्नी और सास से परेशान होकर उसने 8 महीने पहले अपना घर छोड़ दिया। इसके बाद वह अतर्रा कस्बे में रामकुमार प्रजापति के मकान में किराए पर रहने लगा। 6 अप्रैल को लौटा था घर
जितेंद्र अहमदाबाद में रहकर लोहे की फैक्ट्री में काम करता था। उसका छोटा भाई अरविंद भी अहमदाबाद में रहता था। 6 मई को ही वह वापस अतर्रा लौटा था। पुलिस की मानें तो अगले दिन 7 मई को ही उसने गौरा और बेटे शिवांस की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। अब पढ़िए सुसाइड नोट… जितेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा- मैं बहुत परेशान हो चुका हूं। गौरा की मम्मी ममता देवी ने मुझे बुलाया था। मैंने मना किया तो गौरा ने मुझे बार-बार फोन करके बुलाया। मुझसे बोली थीं कि शीलू (साली) आ गई है। तुम भी आकर दस्तखत करो। नहीं तो हम तुम्हें फंसा देंगे। गौरा की मम्मी और पापा ने मुझे घर बुलाकर बहुत मारा-पीटा। फिर मैंने सोंचा कि अब मैं मर जाऊं। मकान मालिक ने दी जानकारी
गोविंद ने बताया- शनिवार को करीब 3 बजे मकान मालिक रामकुमार ने हमें घटना की जानकारी दी। बहन रेखा ने बताया कि जितेंद्र का फोन चेक करने पर उसमें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसे उसने 3 दिन पहले 7 मई को अपने बचपन के दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया था। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र कभी-कभार शराब भी पीता था। हालांकि मकान मालिक रामकुमार का कहना है कि जितेंद्र काफी शांत स्वभाव का था। पत्नी गौरा को झगड़ा करते हुए कई बार सुना था। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या:रेप की आशंका, घर के पीछे खून से लथपथ शव मिला; शाम से लापता थी सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। रेप की आशंका है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वारदात सदर थाना क्षेत्र की है। बच्ची शुक्रवार शाम से घर से लापता थी। शनिवार सुबह घर के पीछे उसका शव मिला। बच्ची की मां ने कहा- शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बच्ची दरवाजे पर तरबूज खा रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई। रातभर हम लोग ढूंढते रहे। शनिवार सुबह घर के पीछे बच्ची का शव मिला। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर