कानपुर के सीसामऊ नाला के पास बंद स्लाटर हाउस के पास खाली प्लाट में 15 मरे हुए मवेशी मिले। जिसमें 6 गाय भी हैं। जबकि करीब 100 मवेशियों के अवशेष मिले हैं। बदबू आने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई थी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसके साथ कई थानों की फोर्स भी थी। पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत कराया। उसके कर्नलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बकरीद पर कुर्बानी पर निकला भारी वेस्टेज भी मिला डीसीपी सेंटल आरएस गौतम ने बताया, सीसामऊ नाले के पास स्लाटर हाउस की खाली जमीन पर मवेशियों के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कर्नलगंज, कोहना और ग्वालटोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार की जांच में सामने आया है कि यहां गाय, भैंस, घोड़ा, गधा, समेत अन्य मृत मवेशियों को नाले के किनारे खाली जमीन पर डंप किया गया है। बकरीद पर कुर्बानी पर निकला भारी वेस्टेज भी यहां पर जमा किया गया था। इसकी जानकारी नगर आयुक्त को भी दी गई है। मृत मवेशियों को डंप करने के लिए पनकी में जगह बनी है, तो फिर यहां पर कैसे मवेशियों के शवों को फेंका गया है। इन सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। नगर निगम की भी एक टीम मौके पर जांच करने पहुंची है। मामले में कर्नलगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आखिर किस मंशा से यहां पर मृत मवेशियों को डंप किया गया था। यहां पर मवेशियों को अवैध तरीके से काटा तो नहीं जा रहा इसकी भी जांच की जा रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन मवेशियों का शव मिलने की जानकारी होने पर बजरंग दल के नेता कृष्णा तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसीपी ने उन्हें एफआईआर दर्ज करके मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर हंगामा शांत हुआ। कानपुर के सीसामऊ नाला के पास बंद स्लाटर हाउस के पास खाली प्लाट में 15 मरे हुए मवेशी मिले। जिसमें 6 गाय भी हैं। जबकि करीब 100 मवेशियों के अवशेष मिले हैं। बदबू आने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई थी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसके साथ कई थानों की फोर्स भी थी। पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत कराया। उसके कर्नलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बकरीद पर कुर्बानी पर निकला भारी वेस्टेज भी मिला डीसीपी सेंटल आरएस गौतम ने बताया, सीसामऊ नाले के पास स्लाटर हाउस की खाली जमीन पर मवेशियों के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कर्नलगंज, कोहना और ग्वालटोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार की जांच में सामने आया है कि यहां गाय, भैंस, घोड़ा, गधा, समेत अन्य मृत मवेशियों को नाले के किनारे खाली जमीन पर डंप किया गया है। बकरीद पर कुर्बानी पर निकला भारी वेस्टेज भी यहां पर जमा किया गया था। इसकी जानकारी नगर आयुक्त को भी दी गई है। मृत मवेशियों को डंप करने के लिए पनकी में जगह बनी है, तो फिर यहां पर कैसे मवेशियों के शवों को फेंका गया है। इन सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। नगर निगम की भी एक टीम मौके पर जांच करने पहुंची है। मामले में कर्नलगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आखिर किस मंशा से यहां पर मृत मवेशियों को डंप किया गया था। यहां पर मवेशियों को अवैध तरीके से काटा तो नहीं जा रहा इसकी भी जांच की जा रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन मवेशियों का शव मिलने की जानकारी होने पर बजरंग दल के नेता कृष्णा तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसीपी ने उन्हें एफआईआर दर्ज करके मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर हंगामा शांत हुआ। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
कानपुर में 15 मवेशी मरे मिले:खाली प्लाट में डंप किए थे, बदबू आने पर हुई जानकारी, बजरंग दल ने किया हंगामा
