झज्जर के बादली में स्कूल का गेट गिरने से चौकीदार दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रात में ड्यूटी पर था। सुबह जब लोगों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है। घटना देर रात बादली-बहादुरगढ़ रोड स्थित मिल्ड फील्ड हाई स्कूल की है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय चौकीदार हवासिंह के नाम से हुई है। वह स्कूल में चौकीदार की नौकरी करता था। रात में मदद के लिए नहीं पहुंचा कोई व्यक्ति बादली थाना प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार, रात के समय अज्ञात कारणों से स्कूल का मुख्य गेट अचानक गिर गया। जिससे नीचे चौकीदार हवासिंह दब गया। रात का समय होने के कारण कोई मदद नहीं मिल पाई और उसकी मौत हो गई। सुबह जब आसपास के लोगों ने चौकीदार को गेट के नीचे देखा, तो तुरंत स्कूल प्रबंधन और बादली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस जांच अधिकारी सुनील के नेतृत्व में मामले की गहन जांच कर रही है। विशेष रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि गेट किन कारणों से गिरा। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। झज्जर के बादली में स्कूल का गेट गिरने से चौकीदार दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रात में ड्यूटी पर था। सुबह जब लोगों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है। घटना देर रात बादली-बहादुरगढ़ रोड स्थित मिल्ड फील्ड हाई स्कूल की है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय चौकीदार हवासिंह के नाम से हुई है। वह स्कूल में चौकीदार की नौकरी करता था। रात में मदद के लिए नहीं पहुंचा कोई व्यक्ति बादली थाना प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार, रात के समय अज्ञात कारणों से स्कूल का मुख्य गेट अचानक गिर गया। जिससे नीचे चौकीदार हवासिंह दब गया। रात का समय होने के कारण कोई मदद नहीं मिल पाई और उसकी मौत हो गई। सुबह जब आसपास के लोगों ने चौकीदार को गेट के नीचे देखा, तो तुरंत स्कूल प्रबंधन और बादली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस जांच अधिकारी सुनील के नेतृत्व में मामले की गहन जांच कर रही है। विशेष रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि गेट किन कारणों से गिरा। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![बादली में गेट के नीचे दबने से चौकीदार की मौत:स्कूल में नाइट ड्यूटी पर अकेला था; सुबह लोगों को पड़ा मिला शव](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/01/12/75f0d900-867c-41b2-bbd6-c112b06cdd71_1736661047013.jpg)