बुलंदशहर में मां ने अपने बच्चों को उठाकर पटका:10 सेकेंड में 9 बार चप्पलें मारी, बच्चे हाथ जोड़ते रहे; पड़ोसियों ने बचाई जान

बुलंदशहर में मां ने अपने बच्चों को उठाकर पटका:10 सेकेंड में 9 बार चप्पलें मारी, बच्चे हाथ जोड़ते रहे; पड़ोसियों ने बचाई जान

बुलंदशहर में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को जमकर पीटा। उसने एक को चारपाई से घसीटकर जमीन पर पटक दिया। दूसरे को 10 सेकेंड में 9 बार चप्पल मारे। इसका वीडियो भी सामने आया है। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों को महिला से दूर किया। लोगों ने महिला पर कार्रवाई की मांग की है। कहा, उस पर खून सवार था। वह बच्चों को मार देती। ऐसी मां किसी को न दे। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने बच्चों को पीटा। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव एतमाद सराय की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला…
गांव एतमाद सराय में साैरभ रहता है। उसने गुलप्सा नाम की मुस्लिम महिला से शादी की है। गुलप्सा की यह तीसरी शादी है। उसके दो बच्चे हैं। एक की उम्र 2 साल, दूसरा 3 साल का है। गुलप्शा का पति सौरभ से शुक्रवार को विवाद हो गया। इस पर सौरभ घर से बाहर चला गया। उसके जाने के बाद महिला ने अपना सारा गुस्सा अपने दोनों बच्चों पर निकाल दिया। महिला ने बच्चों को जमकर पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो उनको उठाकर पटक दिया। बच्चों की चीख सुनकर आस-पास के पड़ोसी मौके पर आ गए। उन लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी, उल्टा पड़ोसियों को गाली देने लगी। इसी दौरान किसी पड़ोसी ने इस मारपीट की वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो करीब 1.08 मिनट का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा है… वायरल वीडियो में एक महिला दो बच्चों को चप्पल और चांटों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रही है। महिला गालियां देते हुए दोनों बच्चों पर लगातार चप्पल बरसाती है। वीडियो बनाने वाले शख्स को गालियां देते हुए भी बच्चों की पिटाई की जा रही है। बच्चे हाथ जोड़कर छोड़ने की लगा रहे गुहार
पिटाई के चलते दोनों बच्चे बुरी तरह डरे-सहमे हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला उन्हें पीटती रहती है। यही नहीं वीडियो के अंत में महिला द्वारा दोनों बच्चों को चारपाई से उठाकर जमीन पर पटक दिया जाता है। दोनों बच्चों अपने आप को बचाने के लिए हाथ भी जोड़ रहे हैं। लेकिन महिला के सिर पर खून सवार है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला के इस व्यवहार की निंदा की है। लोगों में घटना को लेकर रोष नजर आ रहा है। लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा- ऐसी मां को किसी को न दे। उसका कैरेक्टर ही खराब
जेठानी गुड़िया ने बताया- उसका कैरेक्टर ही खराब है। वह गंदी गंदी गालियां देती है। वह मेरे देवर को धमकी देती है, वह हमेशा उससे लड़ती रहती है। धमकी देती है कि मैं जाकर मर जाऊंगी, जल जाऊंगी। मेरा देवर हर चीज इसके लिए लाता है। तब लड़ती है। आज इसने बच्चों को बेरहमी से पीटा। देहात पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया- वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। ———————– ये खबर भी पढ़ें… अंबेडकरनगर में थाने से लौटी हाईस्कूल छात्रा ने फांसी लगाई:पुलिस ने 12 घंटे कस्टडी में रखा; आधी रात गांव के बाहर छोड़ गए थे अंबेडकरनगर में थाने से लौटी 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में फंदे के सहारे लटकता मिला। लड़की ने इसी साल 10वीं पास किया था। पढ़ें पूरी खबर… बुलंदशहर में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को जमकर पीटा। उसने एक को चारपाई से घसीटकर जमीन पर पटक दिया। दूसरे को 10 सेकेंड में 9 बार चप्पल मारे। इसका वीडियो भी सामने आया है। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों को महिला से दूर किया। लोगों ने महिला पर कार्रवाई की मांग की है। कहा, उस पर खून सवार था। वह बच्चों को मार देती। ऐसी मां किसी को न दे। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने बच्चों को पीटा। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव एतमाद सराय की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला…
गांव एतमाद सराय में साैरभ रहता है। उसने गुलप्सा नाम की मुस्लिम महिला से शादी की है। गुलप्सा की यह तीसरी शादी है। उसके दो बच्चे हैं। एक की उम्र 2 साल, दूसरा 3 साल का है। गुलप्शा का पति सौरभ से शुक्रवार को विवाद हो गया। इस पर सौरभ घर से बाहर चला गया। उसके जाने के बाद महिला ने अपना सारा गुस्सा अपने दोनों बच्चों पर निकाल दिया। महिला ने बच्चों को जमकर पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो उनको उठाकर पटक दिया। बच्चों की चीख सुनकर आस-पास के पड़ोसी मौके पर आ गए। उन लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी, उल्टा पड़ोसियों को गाली देने लगी। इसी दौरान किसी पड़ोसी ने इस मारपीट की वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो करीब 1.08 मिनट का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा है… वायरल वीडियो में एक महिला दो बच्चों को चप्पल और चांटों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रही है। महिला गालियां देते हुए दोनों बच्चों पर लगातार चप्पल बरसाती है। वीडियो बनाने वाले शख्स को गालियां देते हुए भी बच्चों की पिटाई की जा रही है। बच्चे हाथ जोड़कर छोड़ने की लगा रहे गुहार
पिटाई के चलते दोनों बच्चे बुरी तरह डरे-सहमे हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला उन्हें पीटती रहती है। यही नहीं वीडियो के अंत में महिला द्वारा दोनों बच्चों को चारपाई से उठाकर जमीन पर पटक दिया जाता है। दोनों बच्चों अपने आप को बचाने के लिए हाथ भी जोड़ रहे हैं। लेकिन महिला के सिर पर खून सवार है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला के इस व्यवहार की निंदा की है। लोगों में घटना को लेकर रोष नजर आ रहा है। लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा- ऐसी मां को किसी को न दे। उसका कैरेक्टर ही खराब
जेठानी गुड़िया ने बताया- उसका कैरेक्टर ही खराब है। वह गंदी गंदी गालियां देती है। वह मेरे देवर को धमकी देती है, वह हमेशा उससे लड़ती रहती है। धमकी देती है कि मैं जाकर मर जाऊंगी, जल जाऊंगी। मेरा देवर हर चीज इसके लिए लाता है। तब लड़ती है। आज इसने बच्चों को बेरहमी से पीटा। देहात पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया- वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। ———————– ये खबर भी पढ़ें… अंबेडकरनगर में थाने से लौटी हाईस्कूल छात्रा ने फांसी लगाई:पुलिस ने 12 घंटे कस्टडी में रखा; आधी रात गांव के बाहर छोड़ गए थे अंबेडकरनगर में थाने से लौटी 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में फंदे के सहारे लटकता मिला। लड़की ने इसी साल 10वीं पास किया था। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर