मां-बेटा मिलकर चोरी की अपनी कंपनी चला रहे थे। बेटा चोरी करता और मां चोरी किए गए सामान को बेचती थी। लेकिन अब थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया, जबकि पुलिस उसके बेटे की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला से चोरी का गार्डर व एक साइकिल बरामद किया है। आरोपी महिला का नाम रचना है, जबकि उसके बेटे का नाम सुनील है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सुनील को भी काबू कर लिया जाएगा। आरोपी रचना को थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई शिंगारा सिंह व उनकी टीम ने काबू किया। शिंगारा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिला चोरी का माल बेचने जा रही है। इस पर उन्होंने ट्रैप लगाया और आरोपी रचना को काबू किया। रचना ने पुलिस पूछताछ मेंं बताया कि वह काफी समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही है। उसका बेटा चोरी करता है और वह चोरी किए गए माल को बेचती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चोरी का सामान किन लोगों को बेचा, इस बारे में उससे पूछताछ जारी है। मां-बेटा मिलकर चोरी की अपनी कंपनी चला रहे थे। बेटा चोरी करता और मां चोरी किए गए सामान को बेचती थी। लेकिन अब थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया, जबकि पुलिस उसके बेटे की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला से चोरी का गार्डर व एक साइकिल बरामद किया है। आरोपी महिला का नाम रचना है, जबकि उसके बेटे का नाम सुनील है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सुनील को भी काबू कर लिया जाएगा। आरोपी रचना को थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई शिंगारा सिंह व उनकी टीम ने काबू किया। शिंगारा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिला चोरी का माल बेचने जा रही है। इस पर उन्होंने ट्रैप लगाया और आरोपी रचना को काबू किया। रचना ने पुलिस पूछताछ मेंं बताया कि वह काफी समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही है। उसका बेटा चोरी करता है और वह चोरी किए गए माल को बेचती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चोरी का सामान किन लोगों को बेचा, इस बारे में उससे पूछताछ जारी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अटारी बार्डर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल:रिट्रीट समारोह का आनंद लिया, बोले- पराली को लेकर सख्ती नहीं विकल्प की जरुरत
अटारी बार्डर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल:रिट्रीट समारोह का आनंद लिया, बोले- पराली को लेकर सख्ती नहीं विकल्प की जरुरत पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भारत-सीमा पर पहुंचकर पराली और नशे की तस्करी पर बात की। अपने चार दिवसीय सीमा दौरे पर वो आज शाम अटारी सीमा पर पहुंचे और सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने बीएसएफ जवानों की परेड का आनंद लिया और जवानों के सराहनीय प्रदर्शन की सराहना की। राज्यपाल कटारिया ने दिन-रात अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करने की कर्तव्य निष्ठा के लिए जवानों की पीठ थपथपाई। इस अवसर पर बी.एस.एफ जवानों की ओर से भी राज्यपाल पंजाब को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बातचीत करते हुए पंजाब के गवर्नर ने कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ सख्ती ही नहीं बल्कि विकल्प की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योग की जरूरत है जो पराली को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करे या पराली से कच्चा माल लेकर उसे आगे प्रोसेस करे। मादक पदार्थों को रोकने के लिए सहयोग की जरुरत जब उनसे सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीमा पार से आने वाले मादक पदार्थों को रोकने के लिए लोगों के सहयोग की बहुत जरूरत है, जो अब ड्रोन की मदद से बहुत आसानी से पहुंच रहा है और वो इस साथ को लेने की ही कोशिश कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान सचिव वीके मीना, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद, उपायुक्त साक्षी साहनी, जिला पुलिस प्रमुख रणजीत सिंह, एसडीएम मनकंवल सिंह चहल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

जालधंर में AAP पर इंडस्ट्री मालिकों को धमकाने का आरोप:भाजपा नेता बोले- 202 फैक्ट्रियों से कर्मचारियों की लिस्ट ली, चुनाव आयोग से शिकायत
जालधंर में AAP पर इंडस्ट्री मालिकों को धमकाने का आरोप:भाजपा नेता बोले- 202 फैक्ट्रियों से कर्मचारियों की लिस्ट ली, चुनाव आयोग से शिकायत जालंधर में विधानसभा उप चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। इस दौरान शाम करीब सवा पांच बजे बीजेपी के सीनियर नेताओं ने एक प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के सीनियर लीडर अनिल सरीन, पूर्व सांसद और बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार रहे सुशील कुमार रिंकू ने इंडस्ट्री वालों को धमकाने के आरोप लगाए हैं। कहा कि इस बाबत हमने चुनाव आयोग को शिकायत दी है। AAP ने चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई बीजेपी सीनियर लीडर अनिल सरीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्य सरकार के मंत्री से लेकर हर नेता बीजेपी नेताओं को डरा धमका रहा है और पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है। किसी भी सत्ता की पार्टी ने आज तक इतना धक्का नहीं किया। दुख की बात ये है कि ये सारा काम सीएम मान की देखरेख में हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गई। बीजेपी सीनियर लीडर अनिल सरीन ने कहा कि, सीएम मान डरा सकते हैं, धमका सकते हैं। मगर वोटर सिर्फ अपने सहूलियत के साहिब से वोट देता है। बीजेपी के वोटरों को डराया धमकाया जा रहा है। इंडस्ट्रीज मालिकों को डराया गया कि आप बीजेपी को वोट नहीं दोगे। उन्हें कहा गया कि अगर आपके पास कोई वेस्ट हलके में रहने वाला व्यक्ति काम करता है तो उसकी लिस्टें मुहैया करवाए। 202 फैक्ट्रियों से लिस्ट ली गई बीजेपी सीनियर लीडर अनिल सरीन ने एक लिस्ट दिखाते हुए कहा कि, शहर की 202 फैक्ट्रियों से आम आदमी पार्टी ने लिस्ट लीं और उनमें काम करने वाले 10 हजार से ज्यादा वर्करों को धमकाया गया। फैक्ट्री वालों से उनके नाम, नंबर, एड्रेस तक लिए गए। जिससे वह उनके साथ संपर्क कर सकें। फैक्ट्री वाइज लिस्टें तैयार करवाई गई और उनकी लिस्ट ली गई। आम आदमी पार्टी ने इंडस्ट्री वालों को डराया और धमकाया। बीजेपी सीनियर लीडर अनिल सरीन ने कहा कि, इंडस्ट्री वालों को धमकाया गया, अगर आप चुनाव हारी तो आपकी फैक्ट्री को ताला लग सकता है। डिपार्टमेंट के अधिकारी फैक्ट्रियों में जाकर लोगों को धमका रहे हैं। आम आदमी पार्टी पहले ही हार मान चुकी है।

पंजाब-चंडीगढ़ में धीमा पड़ा मानसून:आज कहीं अलर्ट नहीं, अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट, अमृतसर सबसे गर्म
पंजाब-चंडीगढ़ में धीमा पड़ा मानसून:आज कहीं अलर्ट नहीं, अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट, अमृतसर सबसे गर्म जम्मू कश्मीर में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन शनिवार को कमजोर पड़ गया। जिसके बाद अब पंजाब व चंडीगढ़ के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार पंजाब व चंडीगढ़ में अब बारिश की संभावनाएं शून्य से 25 फीसदी तक ही सीमित रह गई हैं। जिसके चलते कुछ जगहों पर अब बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को कुछ जगहों पर हुई बारिश व आसमान में छाए बादलों के चलते तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक तापमान अमृतसर में 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावनाएं काफी कम रह जाएंगी। पंजाब में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। जिसके बाद वातावरण में मौजूद नमी में कमी आएगी और लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में पंजाब में औसतन 2.5 MM बारिश रिकॉर्ड हुई है। जिसमें लुधियाना में 11.9 MM, रूपनगर में 19.2, मोहाली में 15.1 MM बारिश दर्ज की गई। वहीं, चंडीगढ़ में 27 MM बारिश दर्ज की गई है। अभी भी रेड जोन में पंजाब इस सीजन पंजाब में मानसून कमजोर रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य को रेड जोन में रखा है। यहां सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 7 जून तक राज्य में 388.4 MM बारिश हो जाती है, जबकि अभी तक मात्र 298.7 MM बारिश ही हुई है। अब मानसून भी कमजोर हो चुका है और अनुमान है कि पंजाब और चंडीगढ़ में खुलकर बारिश नहीं होगी। डैम की स्थिति बनी चिंताजनक पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कम बारिश का असर उत्तर भारत के तीन प्रमुख डैम भाखड़ा, पौंग और थीन पर पड़ रहा है। 6 सितंबर की सुबह तक सतलुज नदी पर भाखड़ा डैम का भराव 1642.47 फीट दर्ज किया गया। ये डैम अभी भी अपनी क्षमता से 27 फीसदी खाली है। ब्यास नदी पर पोंग डैम भराव 1363.23 फीट है, जो अपनी क्षमता से 34 फीसदी खाली है। इसी तरह रावी नदी पर बने थीन डैम भराव 1645.81 फीट है जो अपनी पूर्ण क्षमता से 50 फीसदी खाली है। अगर यही हालात रहे तो 2025 में पंजाब के साथ-साथ हरियाणा व राजस्थान में सिंचाई व बिजली पूर्ती में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब के प्रमुख शहरों व चंडीगढ़ का तापमान चंडीगढ़- शनिवार अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे, हल्की बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शनिवार शाम का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- बीते दिन तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच दर्ज हो सकता है। जालंधर- शनिवार का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, हल्की बारिश का अनुमान है। तापतान 25 से 36 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। लुधियाना- बीते दिन अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- शनिवार का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।