लुधियाना| जिला बार संघ लुधियाना के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 28 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है, जिसमें सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इसके बाद कुल 35 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी लोकेश बत्ता ने बताया कि प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार आमने-सामने होंगे, जिनमें विपिन सगड़, टीपीएस धालीवाल, हरविंदर , हरिन्द्र नारंग और गुरप्रीत शामिल हैं। लुधियाना| जिला बार संघ लुधियाना के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 28 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है, जिसमें सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इसके बाद कुल 35 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी लोकेश बत्ता ने बताया कि प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार आमने-सामने होंगे, जिनमें विपिन सगड़, टीपीएस धालीवाल, हरविंदर , हरिन्द्र नारंग और गुरप्रीत शामिल हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अकाली दल का AAP पर हमला:नशे की बातों से गुमराह कर रहे केजरीवाल; असल मुद्दे से भटका रहे ध्यान
अकाली दल का AAP पर हमला:नशे की बातों से गुमराह कर रहे केजरीवाल; असल मुद्दे से भटका रहे ध्यान पंजाब में नए सरपंचों को शपथ दिलाने के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहुंचने पर अकाली दल ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है। आरोप लगाया कि पंजाब में डबल सरकार चल रही है। SAD स्पीकर डॉ. दलजीत चीमा ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली में करप्शन के मामले में जिस व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में जाने से रोका हो, उसे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य मेहमान बनाया गया। डॉ. चीमा ने इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी घेरते हुए कहा कि बीता दिन सीएम का था। लेकिन वे मुख्यमंत्री लग ही नहीं रहे थे। पंजाब में इस समय दो सरकारें चल रही हैं। जिसमें एक अरविंद केजरीवाल की सरकार है। जिनसे ऑर्डर लेने के लिए पंजाब के अधिकारी रोज दिल्ली जाते हैं, फाइलें दिल्ली जाते हैं और फैसले वहीं होते हैं। दूसरी सरकार पैरलल भाजपा गवर्नर के तौर पर चला रही है। वैसे तो गवर्नर का रुतबा काफी ऊंचा होता है, उस पर कई जिम्मेदारियां होती हैं। पर आज पंजाब में ऐसा लगता है कि एक सरकार बॉर्डर एरिया की है, जो दिल्ली से चल रही है। इन दोनों सरकारों के बीच में 92 सदस्यों की सरकार जो लोगों ने बनाई थी, उसका पता ही नहीं चलता। फिर नशे का छेड़ा मुद्दा, इलाज बताया नहीं डॉ. चीमा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन फिर नशे की बात की। सभी जानते हैं कि ये बीमारी काफी पुरानी है, लेकिन इसका इलाज किसी ने नहीं बताया। इसका जिम्मेदार कौन है। पहले अरविंद केजरीवाल कहते थे कि नशा लीडर बिका रहे हैं। आज नशा कौन बिका रहा है, ये उन्हें बताना चाहिए। किसान व खेती की किसी ने बात नहीं की अकाली दल ने आरोप लगाया कि आज एक बार फिर नशे को मुद्दा बनाया गया, ताकि असल मुद्दों से ध्यान हट सके। मंडियों में एक बोरी धान रखने की जगह नहीं है। किसानी खत्म हो रही है, डीएपी खाद मिल नहीं रही। ये मुद्दे हैं, लेकिन इस पर कोई बात करने को तैयार नहीं है। धान की लिफ्टिंग पेंडिंग है, ये ना अरविंद केजरीवाल को याद आया और ना ही केंद्र की भाजपा सरकार को। केंद्रीय राज्य मंत्री पर भी साधा निशाना डॉ. चीमा ने इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बने रवनीत सिंह बिट्टू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे रेल मंत्री बने हैं। अगर ऐसा ही था तो धान की लिफ्टिंग के लिए अतिरिक्त गाड़ियां क्यों नहीं लगाई गईं। अगर ऐसा किया होता तो पंजाब को भी महसूस होता कि पंजाब से कोई केंद्रीय राज्य मंत्री बना है।

फतेहगढ़ साहिब में AAP नेता खिलाफ केस:पुत्रवधू ने दहेज उत्पीड़न और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया, साढ़े 4 महीने पहले हुई थी शादी
फतेहगढ़ साहिब में AAP नेता खिलाफ केस:पुत्रवधू ने दहेज उत्पीड़न और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया, साढ़े 4 महीने पहले हुई थी शादी फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में आम आदमी पार्टी के एक सीनियर नेता दर्शन सिंह चीमा खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस एफआईआर में आप नेता के साथ उसके बेटे, पत्नी व परिवार की एक अन्य महिला को नामजद किया गया है। इन सभी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकियां देने का आरोप है। एफआईआर में आप के किसान विंग जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह चीमा, उसके बिक्रमजीत सिंह, पत्नी करमजीत कौर तथा पीड़िता की जेठानी हरिंदर कौर को नामजद किया गया। साढ़े 4 महीने पहले हुई थी शादी दर्शन सिंह चीमा के बेटे बिक्रमजीत सिंह की शादी 28 जनवरी 2024 को सरहिंद के गांव रंघेड़ी कलां की रहने वाली गुरप्रीत कौर से हुई थी। गुरप्रीत कौर बीएड ट्रिपल एमए पास है। प्राइवेट टीचर के तौर पर नौकरी करती हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के पहले दिन से पति के साथ झगड़ा शुरू हो गया था। हालांकि, उसके मायके वालों ने लाखों रुपए शादी पर लगाए। फिर भी ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के ताने देते रहते थे। गोली मारने की धमकी दी छोटी छोटी बातों पर उससे मारपीट करते थे। उसे गोली मारने तक की धमकी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने अपने ससुर दर्शन सिंह चीमा पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। 11 अप्रैल 2024 को उसका पति उसे मायके घर छोड़ आया था। ससुराल वालों के अत्याचार से डरते हुए वह वापस नहीं गईं और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।

पंजाब में गैंगस्टर महफूज खान गिरफ्तार:गोल्डी बराड़ का करीबी, मूसेवाला हत्याकांड में हथियार मुहैया कराया, 5 पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस बरामद
पंजाब में गैंगस्टर महफूज खान गिरफ्तार:गोल्डी बराड़ का करीबी, मूसेवाला हत्याकांड में हथियार मुहैया कराया, 5 पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस बरामद पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गैंगस्टर महफूज उर्फ विशाल खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी विशाल खान ने पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार समेत लॉजिस्टिक मुहैया कराने में काफी मदद की थी। आरोपी को पुलिस ने एसएएस नगर के पास से गिरफ्तार किया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पता चल सके कि उक्त आरोपी हथियार कहां से लाता था और किन नंबरों से गोल्डी बराड़ से बात करता था। डीजीपी बोले- आरोपी डेरा बस्सी में आईलेट्स सेंटर पर चलाई थी गोलियां पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसएएस नगर पुलिस के संयुक्त अभियान में विशाल खान को गिरफ्तार किया गया है। विशाल ने पिछले साल सितंबर माह में डेरा बस्सी में एक आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी की थी। विशाल खान उक्त घटना का मास्टरमाइंड था और तब से फरार था। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा- प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह ट्राइसिटी में अपराध करने की योजना बना रहा था। विशाल खान का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस सभी थानों से निकलवा रही है। आरोपी पर 10 के करीब मामले दर्ज हैं। 2023 से विशाल खान विदेश में बैठते गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर काम कर रहा है। उसने कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर उर्फ जोगा (एचआर) से हथियारों की खेप एकत्र की।