मेरा बेटा घर के बाहर बैठा था, उसकी भाभी अंदर खाना बना रही थी। तभी 4 युवक झगड़ा करने लगे। 3 ने हाथ पकड़े और चौथे ने कुल्हाड़ी से बेटे को काट डाला। जैसे मेरे बेटे को काटा गया, उसी तह हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। सभी को फांसी होनी चाहिए। झांसी में बेटे का शव देखकर रोते हुए ये बात रामवती ने कही। जिसके बेटे राहुल अहिरवार की सोमवार रात को पानी की मोटर नहीं चलाने पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें चेहरे और सिर में ढाई से 3 इंच गहरी चोट मिली। हड्डी टूटी निकली। इसी से राहुल की मौत हुई है।
मां की जुबानी…बेटे की हत्या की पूरी कहानी भाई की शादी में मायके गई थी पत्नी 23 साल का राहुल अहिरवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरी कॉलोनी का रहने वाला था। फिलहाल वह आईटीआई के पास रहता था। उसकी पत्नी पूजा अपने भाई की शादी में मायके गई थी। इसलिए वह मां रामवती के पास सुबह-शाम खाना खाने जाता था। मां रामवती ने बताया- सोमवार को मैं नहर पर भैंस चराने गई थी। पति प्रभुदयाल किसी काम से तालबेहट गए थे। घर पर मंझला बेटा सोनू, बहू रचना थे। शाम को छोटा बेटा राहुल खाना खाने आया था। तभी काम से सोनू भी चला गया। बहू रचना घर के अंदर खाना बना रही थी। लाइट चली गई तो बेटा बाहर बैठ गया मां ने आगे बताया- शाम करीब 6:30 बजे लाइट चली गई तो बेटा राहुल बाहर जाकर बैठ गया। वहां पर पड़ोसी रोहित गोस्वामी, राजवीर यादव, पिंटू यादव और प्रिंस यादव भी बैठे थे। बेटे की उनसे कोई दुश्मनी नहीं थी। न ही बेटे ने उनसे कुछ कहा। 3 लोगों ने पकड़़ लिया और राेहित ने कुल्हाड़ी से सिर-चेहरे पर कई वार किए। उसे मरा समझकर सभी भाग गए। आसपास के लोग आए तो सांस चल रही थी। तुरंत बेटे को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही बेटे ने दम तोड़ दिया। फांसी दो, तभी आत्मा को शांति मिलेगी मां रामवती ने कहा- जैसे मेरे बेटे को मारा गया, उसी तरह आरोपियों को भी सजा मिलनी चाहिए। उनको फांसी होनी चाहिए। बेटे राहुल के पोरा-पाेरा (छोटे-छोटे) बच्चे हैं। अब वे कैसे पलेंगे। पत्नी पूजा ने कहा- मेरे 3 छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। बेटी 3 साल की है। एक बेटा एक साल और दूसरा सिर्फ 3 महीने का है। बच्चे पापा-पापा चिल्लाते हुए रो रहे हैं और उनको ढूंढ़ रहे हैं। कमाने वाले को ही मार डाला। अब बच्चों का क्या होगा? मैं उनको कैसे पालूंगी? मुझे इंसाफ चाहिए। जैसे मेरे पति के साथ किया, उससे भी कड़ी सजा हत्यारों को मिलनी चाहिए। पानी की मोटर नहीं चलाने पर हत्या की थी पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित गोस्वामी ने कहा- मेरा किसी और से झगड़ा हो गया था। मैं हाथ में कुल्हाड़ी लिए था। राहुल के घर के बाहर पहुंचा तो उसकी भाभी कहा- पानी पीना है, मोटर चलाओ। तभी राहुल बाहर आया और चिल्लाते हुए बोला मोटर नहीं चलेगी। मेरा रोहित से झगड़ा हो गया। मैंने कुल्हाड़ी से उस पर कई वार कर दिए। पुलिस ने रोहित गोस्वामी, राजवीर यादव, पिंटू यादव और प्रिंस यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अमित गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है। मेरा बेटा घर के बाहर बैठा था, उसकी भाभी अंदर खाना बना रही थी। तभी 4 युवक झगड़ा करने लगे। 3 ने हाथ पकड़े और चौथे ने कुल्हाड़ी से बेटे को काट डाला। जैसे मेरे बेटे को काटा गया, उसी तह हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। सभी को फांसी होनी चाहिए। झांसी में बेटे का शव देखकर रोते हुए ये बात रामवती ने कही। जिसके बेटे राहुल अहिरवार की सोमवार रात को पानी की मोटर नहीं चलाने पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें चेहरे और सिर में ढाई से 3 इंच गहरी चोट मिली। हड्डी टूटी निकली। इसी से राहुल की मौत हुई है।
मां की जुबानी…बेटे की हत्या की पूरी कहानी भाई की शादी में मायके गई थी पत्नी 23 साल का राहुल अहिरवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरी कॉलोनी का रहने वाला था। फिलहाल वह आईटीआई के पास रहता था। उसकी पत्नी पूजा अपने भाई की शादी में मायके गई थी। इसलिए वह मां रामवती के पास सुबह-शाम खाना खाने जाता था। मां रामवती ने बताया- सोमवार को मैं नहर पर भैंस चराने गई थी। पति प्रभुदयाल किसी काम से तालबेहट गए थे। घर पर मंझला बेटा सोनू, बहू रचना थे। शाम को छोटा बेटा राहुल खाना खाने आया था। तभी काम से सोनू भी चला गया। बहू रचना घर के अंदर खाना बना रही थी। लाइट चली गई तो बेटा बाहर बैठ गया मां ने आगे बताया- शाम करीब 6:30 बजे लाइट चली गई तो बेटा राहुल बाहर जाकर बैठ गया। वहां पर पड़ोसी रोहित गोस्वामी, राजवीर यादव, पिंटू यादव और प्रिंस यादव भी बैठे थे। बेटे की उनसे कोई दुश्मनी नहीं थी। न ही बेटे ने उनसे कुछ कहा। 3 लोगों ने पकड़़ लिया और राेहित ने कुल्हाड़ी से सिर-चेहरे पर कई वार किए। उसे मरा समझकर सभी भाग गए। आसपास के लोग आए तो सांस चल रही थी। तुरंत बेटे को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही बेटे ने दम तोड़ दिया। फांसी दो, तभी आत्मा को शांति मिलेगी मां रामवती ने कहा- जैसे मेरे बेटे को मारा गया, उसी तरह आरोपियों को भी सजा मिलनी चाहिए। उनको फांसी होनी चाहिए। बेटे राहुल के पोरा-पाेरा (छोटे-छोटे) बच्चे हैं। अब वे कैसे पलेंगे। पत्नी पूजा ने कहा- मेरे 3 छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। बेटी 3 साल की है। एक बेटा एक साल और दूसरा सिर्फ 3 महीने का है। बच्चे पापा-पापा चिल्लाते हुए रो रहे हैं और उनको ढूंढ़ रहे हैं। कमाने वाले को ही मार डाला। अब बच्चों का क्या होगा? मैं उनको कैसे पालूंगी? मुझे इंसाफ चाहिए। जैसे मेरे पति के साथ किया, उससे भी कड़ी सजा हत्यारों को मिलनी चाहिए। पानी की मोटर नहीं चलाने पर हत्या की थी पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित गोस्वामी ने कहा- मेरा किसी और से झगड़ा हो गया था। मैं हाथ में कुल्हाड़ी लिए था। राहुल के घर के बाहर पहुंचा तो उसकी भाभी कहा- पानी पीना है, मोटर चलाओ। तभी राहुल बाहर आया और चिल्लाते हुए बोला मोटर नहीं चलेगी। मेरा रोहित से झगड़ा हो गया। मैंने कुल्हाड़ी से उस पर कई वार कर दिए। पुलिस ने रोहित गोस्वामी, राजवीर यादव, पिंटू यादव और प्रिंस यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अमित गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
‘बेटे को जैसे काटा…वैसे हत्यारों को फांसी पर लटकाओ’:झांसी में मां बोली- 3 ने हाथ पकड़े, चौथे आरोपी ने कुल्हाड़ी से काटा, मासूम बच्चे पापा को ढूंढ़ रहे
