हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी पालिका में दो मार्च को चुनाव होंगे। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पहली बार बेरी गांव पालिका चुनाव में प्रधान पद के लिए जनता सीधे ही चुनाव करेगी। बेरी पालिका 1886 में बनी थी। जिसमें आज 14 वार्डों के 13 हजार 742 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेगी। हरियाणा के सबसे मुख्यमंत्री के गांव बेरी में पहली बार जनता सीधे पालिका के प्रधान पर मुहर लगाएगी। पालिका में 5 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। जिनमें से चुनाव के लिए अब 2 मार्च को मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं बेरी में धारा 163 लगाी हुई है। बेरी पालिका में चुनाव को लेकर 4 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व 8 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। नगरपालिका चुनाव के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने, मतदान के सुचारू रूप से संचालन और ईवीएम की आवाजाही के उद्देश्य से एसडीएम बेरी रेणुका नांदल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट व ड्यूटी सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी पालिका में दो मार्च को चुनाव होंगे। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पहली बार बेरी गांव पालिका चुनाव में प्रधान पद के लिए जनता सीधे ही चुनाव करेगी। बेरी पालिका 1886 में बनी थी। जिसमें आज 14 वार्डों के 13 हजार 742 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेगी। हरियाणा के सबसे मुख्यमंत्री के गांव बेरी में पहली बार जनता सीधे पालिका के प्रधान पर मुहर लगाएगी। पालिका में 5 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। जिनमें से चुनाव के लिए अब 2 मार्च को मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं बेरी में धारा 163 लगाी हुई है। बेरी पालिका में चुनाव को लेकर 4 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व 8 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। नगरपालिका चुनाव के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने, मतदान के सुचारू रूप से संचालन और ईवीएम की आवाजाही के उद्देश्य से एसडीएम बेरी रेणुका नांदल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट व ड्यूटी सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
