हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी पालिका में चेयरपर्सन और वार्ड पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर नामांकन जमा करवाने तक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पालिका चुनाव के लिए आज 14 उम्मीद्वारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। बाकि सभी उम्मीदवारों को आज चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। बेरी पालिका में 2 मार्च को वोटिंग होनी है। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा बेरी नगर पालिका चुनाव के लिए चेयरमैन पद के लिए 10 और पार्षद पद के लिए कुल 49 नामांकन आवेदन हुए थे। जिनमें से 5 अध्यक्ष पद के उम्मीद्वारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। जिन्हें आज सिंबल अलॉट कर दिए जाएंगे। निर्धारित है चुनावी खर्च नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा भी सीमित रहेगी। अध्यक्ष पद पर चुनाव में उम्मीदवार 12 लाख 50 हजार रुपए तक की राशि खर्च कर सकते हैं। पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए 3 लाख रूपए की राशि तय की गई है। सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा रखना होगा। हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी पालिका में चेयरपर्सन और वार्ड पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर नामांकन जमा करवाने तक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पालिका चुनाव के लिए आज 14 उम्मीद्वारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। बाकि सभी उम्मीदवारों को आज चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। बेरी पालिका में 2 मार्च को वोटिंग होनी है। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा बेरी नगर पालिका चुनाव के लिए चेयरमैन पद के लिए 10 और पार्षद पद के लिए कुल 49 नामांकन आवेदन हुए थे। जिनमें से 5 अध्यक्ष पद के उम्मीद्वारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। जिन्हें आज सिंबल अलॉट कर दिए जाएंगे। निर्धारित है चुनावी खर्च नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा भी सीमित रहेगी। अध्यक्ष पद पर चुनाव में उम्मीदवार 12 लाख 50 हजार रुपए तक की राशि खर्च कर सकते हैं। पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए 3 लाख रूपए की राशि तय की गई है। सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा रखना होगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
