पंजाबी सिंगर जैजी बी, चन्नी नट्टन और इंद्रपाल मोगा ने ब्रिटिश कोलंबिया की राजधानी विक्टोरिया में प्रांतीय विधान सभा का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विधान सभा के संसदीय डाइनिंग रूम में दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान जहां एक ओर उन्हें सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर कुछ विधायकों ने इसका विरोध भी किया। तीनों पंजाबी गायकों ने विधान सभा में प्रीमियर डेविड एबी और अन्य विधायकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रीमियर एबी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। स्टीव कूनर ने तीनों के विधान सभा दौरे के लिए सभी की प्रशंसा भी की। स्टीवन कूनर, जो रिचमंड-क्वींसबोरो निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं, एक अनुभवी वकील हैं और 2024 में कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधान सभा में प्रवेश किया है। उनका पंजाबी संगीत से गहरा नाता है, क्योंकि उनके पिता के.एस. कूनर 1980 के दशक में एक प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर थे। गायकों के पहुंचने पर विवाद भी छिड़ा विधानसभा में कंजर्वेटिव पार्टी के विधायक स्टीव कूनर ने इन कलाकारों की प्रशंसा की, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया। इंडिपेंडेंट विधायक डलास ब्रॉडी ने इस सम्मान को “विधानसभा का अपमान” बताया। विवाद का केंद्र जैजी बी रहे, जिन पर खालिस्तानी आंदोलन से जुड़ाव के आरोप लगाए गए। इस घटना ने कनाडा में सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व और सार्वजनिक समर्थन के राजनीतिक प्रभावों पर व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। अक्टूबर 2024 से ब्रिटिश कोलंबिया की विधान सभा में वैंकूवर-क्विलचैना निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही डैलस ब्रॉडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा: “आज कुछ प्रमुख खालिस्तान समर्थक व्यक्तियों का बीसी विधान सभा में स्वागत किया गया, जिसमें बीसी कंजरवेटिव्स और एनडीपी– दोनों दलों के विधायक शामिल थे। इन व्यक्तियों में से कुछ ने अपने म्यूजिक वीडियो में खुलेआम हिंसक चरमपंथियों और हत्यारों का महिमामंडन किया है। यह हमारी विधानसभा का अपमान है।” विधानसभा में 14 पंजाबी उम्मीदवार ब्रिटिश कोलंबिया की विधानसभा में पंजाबियों को वर्चस्व बना हुआ है। यहां पंजाबी मूल के 14 उम्मीदवार हैं, जिन्होंने जीत दर्ज की है, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। इनमें से पांच कंजर्वेटिव पार्टी से और नौ न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) से हैं। पंजाबी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पंजाबी सिंगर जैजी बी, चन्नी नट्टन और इंद्रपाल मोगा ने ब्रिटिश कोलंबिया की राजधानी विक्टोरिया में प्रांतीय विधान सभा का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विधान सभा के संसदीय डाइनिंग रूम में दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान जहां एक ओर उन्हें सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर कुछ विधायकों ने इसका विरोध भी किया। तीनों पंजाबी गायकों ने विधान सभा में प्रीमियर डेविड एबी और अन्य विधायकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रीमियर एबी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। स्टीव कूनर ने तीनों के विधान सभा दौरे के लिए सभी की प्रशंसा भी की। स्टीवन कूनर, जो रिचमंड-क्वींसबोरो निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं, एक अनुभवी वकील हैं और 2024 में कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधान सभा में प्रवेश किया है। उनका पंजाबी संगीत से गहरा नाता है, क्योंकि उनके पिता के.एस. कूनर 1980 के दशक में एक प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर थे। गायकों के पहुंचने पर विवाद भी छिड़ा विधानसभा में कंजर्वेटिव पार्टी के विधायक स्टीव कूनर ने इन कलाकारों की प्रशंसा की, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया। इंडिपेंडेंट विधायक डलास ब्रॉडी ने इस सम्मान को “विधानसभा का अपमान” बताया। विवाद का केंद्र जैजी बी रहे, जिन पर खालिस्तानी आंदोलन से जुड़ाव के आरोप लगाए गए। इस घटना ने कनाडा में सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व और सार्वजनिक समर्थन के राजनीतिक प्रभावों पर व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। अक्टूबर 2024 से ब्रिटिश कोलंबिया की विधान सभा में वैंकूवर-क्विलचैना निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही डैलस ब्रॉडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा: “आज कुछ प्रमुख खालिस्तान समर्थक व्यक्तियों का बीसी विधान सभा में स्वागत किया गया, जिसमें बीसी कंजरवेटिव्स और एनडीपी– दोनों दलों के विधायक शामिल थे। इन व्यक्तियों में से कुछ ने अपने म्यूजिक वीडियो में खुलेआम हिंसक चरमपंथियों और हत्यारों का महिमामंडन किया है। यह हमारी विधानसभा का अपमान है।” विधानसभा में 14 पंजाबी उम्मीदवार ब्रिटिश कोलंबिया की विधानसभा में पंजाबियों को वर्चस्व बना हुआ है। यहां पंजाबी मूल के 14 उम्मीदवार हैं, जिन्होंने जीत दर्ज की है, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। इनमें से पांच कंजर्वेटिव पार्टी से और नौ न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) से हैं। पंजाबी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पंजाब | दैनिक भास्कर
