लुधियाना| चंडीगढ़ रोड फार्च्यून सिटी के अंदर मां भगवती का जागरण करवाया गया। जिसमे मां की पवित्र ज्योत दुर्गा माता मंदिर से लाए गए। मां का गुणगान अकबर ख़ान और मणि कंवर द्वारा किया जाएगा। मां भगवती की महा आरती बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी द्वारा की जाएगी। इस मौके पर विपिन वैद, संजीव, राज बग्गा, बाल कृष्ण, साहिल, धनी, करन, राघव, गौरव, संजीव, विनय, यश, वाशु, पारस, चिराग, आदि मौजूद रहे। लुधियाना| चंडीगढ़ रोड फार्च्यून सिटी के अंदर मां भगवती का जागरण करवाया गया। जिसमे मां की पवित्र ज्योत दुर्गा माता मंदिर से लाए गए। मां का गुणगान अकबर ख़ान और मणि कंवर द्वारा किया जाएगा। मां भगवती की महा आरती बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी द्वारा की जाएगी। इस मौके पर विपिन वैद, संजीव, राज बग्गा, बाल कृष्ण, साहिल, धनी, करन, राघव, गौरव, संजीव, विनय, यश, वाशु, पारस, चिराग, आदि मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
इनडायरेक्ट टैक्स कंसल्टेंट्स एसो.के राजीव बने प्रधान
इनडायरेक्ट टैक्स कंसल्टेंट्स एसो.के राजीव बने प्रधान लुधियाना| इनडायरेक्ट टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन लुधियाना ने वर्ष 2025 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया। सीए राजीव के. शर्मा को प्रधान, सीए राजेश महाजन को उप-प्रधान, सीए साहिल गुप्ता को सचिव, सीए राजेश गर्ग को सह-सचिव चुना गया। वहीं, सी ए पंकज सिंगला, सीए वीनस अरोड़ा और सीए मोहित मेहरा को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। एसोसिएशन जीएसटी और अन्य अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में कार्यरत चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का प्रतिनिधित्व करती है और इससे जुड़े कानूनी मामलों पर काम करती है।

पंजाब में आज CM से मिलेंगे किसान नेता:धान खरीद को लेकर चंडीगढ़ में किया था प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास घेरने की दी थी चेतावनी
पंजाब में आज CM से मिलेंगे किसान नेता:धान खरीद को लेकर चंडीगढ़ में किया था प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास घेरने की दी थी चेतावनी पंजाब में धान की खरीद सही तरीके से न होने के विरोध में कल यानी शुक्रवार को किसानों ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस घेरने की कोशिश की थी। बड़ी संख्या में किसान सेक्टर-35 किसान भवन पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने किसान भवन के गेट बंद कर दिए। लेकिन आज प्रदर्शनकारी किसानों की पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान के साथ बैठक होगी। कुछ दिन पहले किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा और आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। इस बैठक में संघर्ष की रणनीति बनाई गई थी। उन्होंने ऐलान किया था कि अगर मंडियों में धान की खरीद नहीं हुई तो वे चंडीगढ़ में सीएम आवास घेरेंगे। इसी फैसले के तहत शुक्रवार को किसान चंडीगढ़ आ रहे थे। हिरासत में लेने से भड़के किसान कई जगहों पर पंजाब पुलिस ने उन्हें रोका भी था। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया था। जिससे किसान नेता और भड़क गए। लेकिन मंडियों में किसानों को परेशानी हो रही है। फसलों के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें यह रास्ता चुनना पड़ा है। सरकार ने सुबह दिया था मीटिंग का न्योता पंजाब सरकार ने भी शुक्रवार को सुबह से कोशिशें शुरू कर दी थी कि किसानों के संघर्ष को टाला जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से किसानों की सीएम भगवंत मान से कल शाम पांच बजे की मीटिंग करवाने का फैसला लिया गया था। क्योंकि सीएम आज दिल्ली गए हुए हैं। क्योंकि उन्होंने पंजाब के टीचरों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड वहां से रवाना करना था।। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ गए हैं।

पंजाब के गीतकार हरमनजीत सिंह ख्याला से मांगी फिरौती:5 लाख ना देने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने अरेस्ट किया टीचर
पंजाब के गीतकार हरमनजीत सिंह ख्याला से मांगी फिरौती:5 लाख ना देने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने अरेस्ट किया टीचर लॉन्ग लाची गीत और रानी तत पुस्तक लिखने वाले और राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले मशहूर गीतकार हरमनजीत सिंह ख्याला से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। गीतकार को धमकी मिलने के बाद मानसा की थाना सदर पुलिस ने गीतकार की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक स्कूल के टीचर को गिरफ्तार किया है। मानसा के डीएसपी बूटा सिंह गिल ने बताया कि, गीतकार हरमनजीत सिंह द्वारा पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उन्हें 5 लाख की फिरौती मांगने का एक पत्र मिला है और फिरौती न देने की सूरत पर उन्हें जान से मार देने की धमकी भी मिली है। जिस पर मानसा की सदर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के बाद एक टीचर को गिरफ्तार किया है जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि, गीतकार हरमनजीत सिंह मानसा जिले के गांव कोटललू में बतौर अध्यापक तैनात हैं। जिनके द्वारा लिखे गए ज्यादतर गीत सिंगर दिलजीत दोसांझ द्वारा गाए गए हैं। कई पंजाबी फिल्मों में हरमनजीत के गीत शामिल हैं और उन्हें रानी तत किताब के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।