रोहतक जिले में निकाय चुनाव के लिए पार्टियों ने घोषणा पत्र तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व अन्य वरिष्ठ नेता गुपचुप तरीके से तैयारी कर रहे हैं। निकाय चुनाव में जनता से वोट मांगने के लिए किन मुद्दों का सहारा लिया जाएगा, इसको लेकर मंथन चल रहा है। भाजपा व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज इस बात पर मंथन में जुटे हैं। चुनाव क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुद्दों के बारे में भी पूछा जा रहा है। दोनों बड़ी पार्टियों की ओर से जल्द ही घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई संकल्प पत्र समिति भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र समिति बनाई है, जो पूरे प्रदेश के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेगी। इस समिति में 2 मंत्री, 2 विधायक, एक मेयर, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, 2 पूर्व मेयर और विजयपाल एडवोकेट शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कर रहे हैं घोषणा पत्र की तैयारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान घोषणा पत्र की तैयारी कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में निकाय चुनाव हो रहे हैं, वहां विधायकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं। कांग्रेस क्षेत्र के हिसाब से स्थानीय मुद्दों पर अपना घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है। इसे जल्द ही जनता के सामने रखा जाएगा और वोट की अपील की जाएगी। रोहतक जिले में निकाय चुनाव के लिए पार्टियों ने घोषणा पत्र तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व अन्य वरिष्ठ नेता गुपचुप तरीके से तैयारी कर रहे हैं। निकाय चुनाव में जनता से वोट मांगने के लिए किन मुद्दों का सहारा लिया जाएगा, इसको लेकर मंथन चल रहा है। भाजपा व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज इस बात पर मंथन में जुटे हैं। चुनाव क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुद्दों के बारे में भी पूछा जा रहा है। दोनों बड़ी पार्टियों की ओर से जल्द ही घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई संकल्प पत्र समिति भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र समिति बनाई है, जो पूरे प्रदेश के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेगी। इस समिति में 2 मंत्री, 2 विधायक, एक मेयर, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, 2 पूर्व मेयर और विजयपाल एडवोकेट शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कर रहे हैं घोषणा पत्र की तैयारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान घोषणा पत्र की तैयारी कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में निकाय चुनाव हो रहे हैं, वहां विधायकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं। कांग्रेस क्षेत्र के हिसाब से स्थानीय मुद्दों पर अपना घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है। इसे जल्द ही जनता के सामने रखा जाएगा और वोट की अपील की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
