भाजपा के होर्डिंग्स से पूर्व मंत्री की फोटो गायब:कनीना में उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालयों पर लगे पोस्टर, बिना सिंबल के लड़ रही पार्टी

भाजपा के होर्डिंग्स से पूर्व मंत्री की फोटो गायब:कनीना में उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालयों पर लगे पोस्टर, बिना सिंबल के लड़ रही पार्टी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ की कनीना नगर पालिका चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं राव इंद्रजीत सिंह के गढ़ कहे जाने वाले कनीना में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की उम्मीदवारों के होर्डिंग्स पर से फोटो गायब है। हालांकि पार्टी ने यहां किसी को भी सिंबल पर टिकट नहीं दिया है। कनीना नगर पालिका चुनावों में प्रधान पद के लिए 7 उम्मीदवार व 14 वार्डों के लिए 41 कैंडिडेट मैदान में है। सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने कार्यालय भी खोले हुए हैं, कुछ अब खोल रहे हैं। प्रधान पद के दो-तीन उम्मीदवारों ने अपने कार्यालयों के बाहर बीजेपी के होर्डिंग्स बोर्ड लगाए हुए हैं। होर्डिंग्स बोर्ड पर इन नेताओं के नाम कार्यालय पर लगे इन होल्डिंग बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह, सांसद धर्मवीर सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मोहनलाल बड़ौली के अलावा अन्य नेताओं के फोटो लगाए हुए हैं। लेकिन पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का फोटो गायब है। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। 50 साल से राजनीति में है। अबकी बार पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था। नामांकन व चुनाव चिन्ह वितरित होने के बाद प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार व 14 वार्डों के लिए 41 कैंडिडेट मैदान में है। अब सभी कैंडिडेट वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। यह क्षेत्र अहीर बहुमूल्य है, यहां पर अहीरों के वोट ज्यादा हैं और सबसे ज्यादा अहीर कैंडिडेट ही चुनाव मैदान में है। इन चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। अब यह देखना होगा कि राव इंद्रजीत किसे सपोर्ट करते हैं। इसके लिए सभी उम्मीदवार अपना भाग आजमाने के लिए दौड़ धूप शुरू कर दी है। आरती सिंह राव ने यहां से चुनाव जीता था विधानसभा चुनाव में पार्टी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को टिकट दी थी। हाल ही में वे यहां से चुनाव जीत गईं, अब वह स्वास्थ्य मंत्री भी है। कनीना अटेली विधानसभा में आता है। लेकिन यहां के बूथों पर आरती सिंह राव कांग्रेस की अनीता राव से हारी थीं। इसी के मध्य नजर पार्टी ने कनीना व अटेली में बीजेपी ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ की कनीना नगर पालिका चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं राव इंद्रजीत सिंह के गढ़ कहे जाने वाले कनीना में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की उम्मीदवारों के होर्डिंग्स पर से फोटो गायब है। हालांकि पार्टी ने यहां किसी को भी सिंबल पर टिकट नहीं दिया है। कनीना नगर पालिका चुनावों में प्रधान पद के लिए 7 उम्मीदवार व 14 वार्डों के लिए 41 कैंडिडेट मैदान में है। सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने कार्यालय भी खोले हुए हैं, कुछ अब खोल रहे हैं। प्रधान पद के दो-तीन उम्मीदवारों ने अपने कार्यालयों के बाहर बीजेपी के होर्डिंग्स बोर्ड लगाए हुए हैं। होर्डिंग्स बोर्ड पर इन नेताओं के नाम कार्यालय पर लगे इन होल्डिंग बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह, सांसद धर्मवीर सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मोहनलाल बड़ौली के अलावा अन्य नेताओं के फोटो लगाए हुए हैं। लेकिन पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का फोटो गायब है। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। 50 साल से राजनीति में है। अबकी बार पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था। नामांकन व चुनाव चिन्ह वितरित होने के बाद प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार व 14 वार्डों के लिए 41 कैंडिडेट मैदान में है। अब सभी कैंडिडेट वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। यह क्षेत्र अहीर बहुमूल्य है, यहां पर अहीरों के वोट ज्यादा हैं और सबसे ज्यादा अहीर कैंडिडेट ही चुनाव मैदान में है। इन चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। अब यह देखना होगा कि राव इंद्रजीत किसे सपोर्ट करते हैं। इसके लिए सभी उम्मीदवार अपना भाग आजमाने के लिए दौड़ धूप शुरू कर दी है। आरती सिंह राव ने यहां से चुनाव जीता था विधानसभा चुनाव में पार्टी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को टिकट दी थी। हाल ही में वे यहां से चुनाव जीत गईं, अब वह स्वास्थ्य मंत्री भी है। कनीना अटेली विधानसभा में आता है। लेकिन यहां के बूथों पर आरती सिंह राव कांग्रेस की अनीता राव से हारी थीं। इसी के मध्य नजर पार्टी ने कनीना व अटेली में बीजेपी ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर